{"_id":"60d050a3b4969454794838ab","slug":"shimla-news-leopard-attack-on-youth-in-krishna-nagar-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ, युवक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ, युवक को किया लहूलुहान
Mon, 21 Jun 2021 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:30 PM IST
सार
चेन से कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की कि तेंदुआ ने झपटा मार दिया। इसके पंजे से गौरव के मुंह, गर्दन और पीठ पर घाव पड़ गए। किसी तरह गौरव ने तेंदुए को धक्का मारा।
विज्ञापन
पकड़ा गया तेंदुआ और घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला के कृष्णानगर इलाके में रविवार देररात एक मादा तेंदुआ रिहायशी मकान में घुस गई। पालतू कुत्ते का शिकार करने आई तेंदुए ने इसके मालिक पर भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। कृष्णानगर में लवकुश चौक के पास रहने वाले गौरव कुमार ने रात को अचानक अपने पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनी। लाइट जलाकर उस कमरे में पहुंचे तो देखा कि कुत्ते से कुछ दूरी पर तेंदुआ खड़ा है। चेन से कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की कि तेंदुआ ने झपटा मार दिया। इसके पंजे से गौरव के मुंह, गर्दन और पीठ पर घाव पड़ गए। किसी तरह गौरव ने तेंदुए को धक्का मारा।
विज्ञापन
तेंदुआ भी बाहर निकलने के लिए भागा और बाथरूम में घुस गया। गौरव ने जल्दी से इस बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वन विभाग को मौके पर बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रांक्यूलाइजर से इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश किया गया। तेंदुए के पंजे से पालतू कुत्ता भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
साढ़े तीन साल की है मादा तेंदुआ
वन जीव विभाग की टीम तेंदुए को बेहोश करने के बाद टुटीकंडी रेस्क्यू सेंटर ले गई। यहां इसे निगरानी में रखा है। जल्द ही इसे जंगल में छोड़ा जाएगा। वन्यजीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है जो करीब साढ़े तीन साल की है। डीएफओ ने लोगों से अपील की कि वह अपने पालतू कुत्तों को घरों में बंद रखें। घरों के दरवाजे खुले न रखें।
विज्ञापन
युवक को लगाए गए 15 टांके, नहीं आई एंबुलेंस
घायल युवक गौरव कुमार को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा पर सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। बाद में निजी गाड़ी में आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाने के बाद 15 टांके लगाए। सुबह दस बजे परिजन दोबारा अस्पताल ले गए, तो यह टांके दोबारा खोले गए। गौरव ने बताया कि पहले जूनियर डॉक्टरों ने टांके लगाए थे जो सही नहीं लगे। बाद में सीनियर डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाकर दोबारा टांके लगाए।