{"_id":"61e2b9e60aabf9540b1a6586","slug":"shimla-news-internation-icon-award-to-harsh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: ठियोग के हर्ष को मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: ठियोग के हर्ष को मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड
Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
सार
हर्ष भारत योग अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। 16 साल की उम्र में देश के यंगेस्ट योग प्लेयर 2019 भी बन चुके हैं। कनाडा से हिम पॉपुलर पर्सनैलिटी अवार्ड 2019 प्राप्त कर सौ से ज्यादा योग के लाइव प्रोग्राम दे चुके हैं।
विज्ञापन
हर्ष
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठियोग की शट्या पंचायत के हर्ष कंवर इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड-2022 से सम्मानित किए गए हैं। इन्हें यह अवार्ड योग और मॉडलिंग के क्षेत्र में मिला है। योग के क्षेत्र के हर्ष पहले भी कई अवार्ड ले चुके हैं। वह तीन बार अंतरराष्ट्रीय और पंद्रह बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पा चुके हैं। 32 स्वर्ण, सात रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुके हैं। हर्ष को 2018 में शान ए हिमाचल अवार्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
वह भारत योग अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। 16 साल की उम्र में देश के यंगेस्ट योग प्लेयर 2019 भी बन चुके हैं। कनाडा से हिम पॉपुलर पर्सनैलिटी अवार्ड 2019 प्राप्त कर सौ से ज्यादा योग के लाइव प्रोग्राम दे चुके हैं। हर्ष ने मॉडलिंग क्षेत्र में एक साल में राष्ट्रीय स्तर पर 2 खिताब अपने नाम किए हैं। मिस्टर इंडिया 2021 के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई और टॉप 8 बने। मिस्टर ऑल राउंडर 2021 का खिताब भी जीता।
विज्ञापन
18 वर्ष की उम्र में लोग इन्हें यंगेस्ट फाउंडर के नाम से भी जानते हैं। इन्होंने अपनी कंपनी भी खोली, जिसका नाम लीडिंग एज प्रोडक्शन है। लोग इन्हें छोटा रामदेव, मल्टी टैलेंटेड, योगा बॉय ऐसे विभिन्न नामों से जानते हैं। उन्होंने इसका श्रेय माता नीना कंवर और पिता संजीव कंवर को दिया।
विज्ञापन