फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: internation icon award in Yoga to Harsh

उपलब्धि: ठियोग के हर्ष को मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड

Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
सार

हर्ष भारत योग अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। 16 साल की उम्र में देश के यंगेस्ट योग प्लेयर 2019 भी बन चुके हैं। कनाडा से हिम पॉपुलर पर्सनैलिटी अवार्ड 2019 प्राप्त कर सौ से ज्यादा योग के लाइव प्रोग्राम दे चुके हैं।

विज्ञापन
Shimla News: internation icon award in Yoga to Harsh
हर्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

ठियोग की शट्या पंचायत के हर्ष कंवर इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड-2022 से सम्मानित किए गए हैं। इन्हें यह अवार्ड योग और मॉडलिंग के क्षेत्र में मिला है। योग के क्षेत्र के हर्ष पहले भी कई अवार्ड ले चुके हैं। वह तीन बार अंतरराष्ट्रीय और पंद्रह बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पा चुके हैं। 32 स्वर्ण, सात रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुके हैं। हर्ष को 2018 में शान ए हिमाचल अवार्ड भी जीत चुके हैं।

विज्ञापन


वह भारत योग अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। 16 साल की उम्र में देश के यंगेस्ट योग प्लेयर 2019 भी बन चुके हैं। कनाडा से हिम पॉपुलर पर्सनैलिटी अवार्ड 2019 प्राप्त कर सौ से ज्यादा योग के लाइव प्रोग्राम दे चुके हैं। हर्ष ने मॉडलिंग क्षेत्र में एक साल में राष्ट्रीय स्तर पर 2 खिताब अपने नाम किए हैं। मिस्टर इंडिया 2021 के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई और टॉप 8 बने। मिस्टर ऑल राउंडर 2021 का खिताब भी जीता।
विज्ञापन


18 वर्ष की उम्र में लोग इन्हें यंगेस्ट फाउंडर के नाम से भी जानते हैं। इन्होंने अपनी कंपनी भी खोली, जिसका नाम लीडिंग एज प्रोडक्शन है। लोग इन्हें छोटा रामदेव, मल्टी टैलेंटेड, योगा बॉय ऐसे विभिन्न नामों से जानते हैं। उन्होंने इसका श्रेय माता नीना कंवर और पिता संजीव कंवर को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed