{"_id":"657ef6fd6a345e48140906fb","slug":"shimla-news-ice-skating-started-in-ice-skating-rink-shimla-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ice Skating: शिमला आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ पर रोमांच कल से, सफल रहा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ice Skating: शिमला आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ पर रोमांच कल से, सफल रहा ट्रायल
Sun, 17 Dec 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:57 PM IST
सार
सोमवार से नए स्केटर्स की सदस्यता के साथ स्केट्स दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्लब के अनुसार सोमवार से सुबह 8 से 10 बजे तक स्केटिंग सत्र आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन
रिंक में ट्रायल करते क्लब के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में इस सीजन का ट्रायल सफल रहा। इसके साथ ही रिंक पर स्केटिंग सीजन भी शुरू हो गया है। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के पदाधिकारियों ने अंग्रेजों के समय बने इस प्राकृतिक रूप से बर्फ जमाए जाने वाले रिंक में ट्रायल आयोजित किया। सोमवार से सुबह के स्केटिंग सत्र शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
क्लब के सचिव मनप्रीत सेम्बी, आयोजन सचिव रजत मल्होत्रा और आइस स्केटिंग कोच पंकज प्रभाकर ने बताया कि रविवार को रिंक के आधे से अधिक हिस्से में जमाई बर्फ पर स्केटिंग का ट्रायल सफल रहा। सोमवार से सुबह के स्केटिंग सत्र शुरू कर दिए जाएंगे। मौसम अनुकूल रहा तो शाम के सत्र भी जल्द शुरू कर दिये जाएंगे।
विज्ञापन
प्रभाकर ने बताया कि इस सीजन में 4 दिन देरी से ट्रायल हुआ है। साल 2022-23 का स्केटिंग का पहला सत्र 14 दिसंबर को आयोजित किया गया था। सोमवार से नए स्केटर्स की सदस्यता के साथ स्केट्स दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
क्लब के अनुसार सोमवार से सुबह 8 से 10 बजे तक स्केटिंग सत्र आयोजित करने की योजना है। रिंक में बर्फ पूरी तरह जम जाने, तापमान में और गिरावट आने पर शाम के सत्र, कर्निवाल, क्रिसमस समेत नए साल पर रिंक में विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।