Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Declared offender arrested in a cheque bounce case; youth caught on a bus with 27 grams of 'chitt

शिमला न्यूज: चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, बस में युवक को 27 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा

Thu, 19 Nov 2026 01:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 01:18 PM IST
सार

लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे उद्घोषित अपराधी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक बस की तलाशी लेकर 21 वर्षीय युवक को 27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Shimla News: Declared offender arrested in a cheque bounce case; youth caught on a bus with 27 grams of 'chitt
शिमला पुलिस की नशे पर कार्रवाई, आरोपी गिफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

चेक बाउंस के एक मामले में लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे उद्घोषित अपराधी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंदर प्रकाश निवासी जिला शिमला के रूप में हुई है। मामला 70 हजार रुपये के चेक से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय की ओर से कई बार समन और गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की थी। न्यायालय के आदेशों के तहत 28 अप्रैल 2026 को विधिवत उद्घोषणा तामील की गई थी। 18 नवंबर को पुलिस चौकी जाठोग की टीम ने आरोपी को बस स्टैंड चक्कर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसी दिन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी)-4 शिमला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेजने के आदेश दिए। शिमला पुलिस की ओर से न्यायालयों के आदेशों और वारंट की तामील सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

बस में सफर कर रहा 21 वर्षीय युवक 27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
वहीं राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक बस की तलाशी लेकर 21 वर्षीय युवक को 27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप (21) निवासी रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने चेकिंग के लिए एक बस को रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बस की तलाशी ली गई तो उसमें सवार संदीप के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस थाना वेस्ट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चिट्टे की सप्लाई के स्रोत और उसके पीछे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला लौट रहा व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला लौट रहे एक व्यक्ति को संजौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी से करीब छह ग्राम चिट्टा  बरामद किया है। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय अमित चौहान निवासी लोअर समिट्री, शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को संजौली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमित चौहान चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसकी गाड़ी को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed