{"_id":"6afd97343b04a1e13e017e27","slug":"nss-volunteers-held-an-anti-chitta-synthetic-drug-awareness-rally-shimla-news-c-92-1-bls1001-172061-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली
Thu, 19 Nov 2026 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर स्कूल में नशा मुक्त जागरूकता रैली निकालते एनएसएस स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
चांदपुर स्कूल में सात दिवसीय शिविर का छठा दिन रहा नशामुक्ति के नाम
लोगों को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में आयोजित सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या प्रिया पोसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकालकर की। प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से कोठी चौक तक निकाली गई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने परियोजना कार्य के तहत विद्यालय परिसर में फूलों की नई क्यारियां तैयार कीं। साथ ही स्कूल के बाहर बिखरे कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया।
शिविर के तहत नशा मुक्त युवा गतिविधि के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली में स्वयंसेवियों ने लोगों को चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रैली के समापन पर सभी स्वयंसेवियों ने चिट्टे सहित अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कपिल देव ठाकुर, महिला कार्यक्रम अधिकारी निशा कुमारी, विनीता कटवाल, अंजना कंवर, शिव कुमार, आशा शास्त्री और उषा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।