{"_id":"619291e2c5488861ae7aca06","slug":"shimla-news-cm-jairam-thakur-statement-on-congress-mla-vikramaditya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: लवी ट्रेड फेयर, विक्रमादित्य को इस बात को समझना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: लवी ट्रेड फेयर, विक्रमादित्य को इस बात को समझना चाहिए
Mon, 15 Nov 2021 10:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:29 PM IST
सार
सीएम ने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लवी का मेला एक ट्रेड फेयर है। दशहरा, शिवरात्रि, रेणुका मेला देवी-देवताओं से जुडे़ हैं। विक्रमादित्य सिंह बहुत उत्साहित हैं। वे बहुत अधिक और जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की ओर से लवी मेले का आयोजन नहीं करने पर सरकार पर बोले गए जुबानी हमले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बात को समझना चाहिए कि हर बात को राजनीति से जोड़ना भी सही नहीं है। देवी-देवताओं के साथ हजारों-लाखों की श्रद्धा जुड़ी है।
विज्ञापन
सीएम ने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लवी का मेला एक ट्रेड फेयर है। दशहरा, शिवरात्रि, रेणुका मेला देवी-देवताओं से जुडे़ हैं। विक्रमादित्य सिंह बहुत उत्साहित हैं। वे बहुत अधिक और जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
हमने यह कहा कि जहां भी धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ जो मेले हैं, उनका रास्ता निकालेंगे। रेणुका जी में केवल रस्मी कार्यक्रम ही किया गया है। रामपुर के मेले के बारे में वह कहना चाहते हैं कि वे किसी मेले के खिलाफ नहीं है, मगर यह ट्रेड फेयर है। इसमें थोड़ा अंतर है।
विज्ञापन
बाहरा विवि में पाकिस्तान के नारे लगाए जाने के मामले की जांच होगी
सीएम ने कहा कि सोलन के बाहरा विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के नारे लगाए जाने के मामले की जांच की जाएगी। आतंकी संगठनों की धमकियों पर सीएम बोले- इन सारी चीजों की जानकारी हासिल कर ही कुछ कहा जाएगा। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था ठीक से काम कर रही है।