फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: Both ends of Dhalli Double lane tunnel meet

शिमला: ढली डबललेन टनल के दोनों छोर आपस में मिले, 170 दिन तक चला खुदाई का कार्य

Sat, 10 Sep 2022 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Sep 2022 11:55 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही ढली डबललेन टनल से संजौली और ढली के बीच लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। वर्तमान टनल करीब 170 साल पुरानी है।

विज्ञापन
shimla news: Both ends of Dhalli Double lane tunnel meet
ढली डबललेन टनल । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के संजौली और ढली के बीच यातायात जाम खत्म करने के लिए बन रही डबल लेन टनल के दोनों छोर शुक्रवार को मिल गए। 170 दिन के भीतर करीब 150 मीटर लंबी इस टनल में खुदाई का काम पूरा किया गया है। इस प्रोजेक्ट की खासियत यह रही कि टनल की खुदाई खास ऑस्ट्रियन तकनीक से की गई। खुदाई के दौरान टनल के भीतर न कोई भूस्खलन हुआ और न ही पहाड़ी पर बने मकानों को कोई आंच आई। टनल में संजौली और ढली दोनों छोर की ओर से खुदाई चल रही थी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे दूसरी ओर से रोशनी देखते ही मजदूर झूमने लगे। दोपहर 12:00 बजे तक एक सिरे से दूसरे सिरे की रोशनी पूरी तरह से दिखने लगी। मजदूर एक सिरे से पैदल दूसरे सिरे के लिए पहुंच गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी टनल का निरीक्षण किया। इसके बाद मलबा हटाने का खुदाई पूरी करने का काम शुरू हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि टनल में पैदल आवाजाही शुरू हो चुकी है, लेकिन मशीनरी की आवाजाही एक दो दिन में ही शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
अब आने वाले दिनों में टनल को गहराई की ओर खोदा जाएगा ताकि टनल की ऊंचाई बढ़ सके। चौड़ाई के लिए अब खुदाई नहीं होगी। दीवारों को मजबूती देने के लिए कंकरीटिंग भी होगी। दावा किया जा रहा है कि इसी साल के अंत तक इसका काम पूरा कर दिया जाएगा। नए साल से जनता को इसकी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बेहद खास है यह प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही इस टनल से संजौली और ढली के बीच लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। वर्तमान टनल करीब 170 साल पुरानी है। इसमें वनवे आवाजाही होती है जिससे रोजाना जाम लगता है। अब नई टनल से दोनों तरफ आवाजाही होगी। 


खुदाई पूरी, दोनों छोर मिल गए हैं : एमडी
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही ढली डबल लेन टनल में खुदाई लगभग पूरी हो गई है। शुक्रवार को इसके दोनों छोर मिल गए हैं। अब टनल को मजबूती देने का काम शुरू होगा। इसी साल इसका काम पूरा करने का टारगेट रखा है। आम जनता को अब जाम नहीं सताएगा।
-मनमोहन शर्मा, प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शिमला

यह हैं नई टनल की खासियतें
11 मीटर चौड़ी होगी टनल, दोनों ओर से होगी वाहनों की आवाजाही
पेयजल लाइनें या केबल बिछाने के लिए टनल के भीतर अंडरग्राउंड नाली (डक्ट) तैयार की जाएगी
टनल के भीतर लाइटिंग, ड्रेनेज सिस्टम, ट्रैफिक सिग्नल, फुटपाथ की व्यवस्था रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed