{"_id":"b56da468f8a52979817eaf028bbd45a3","slug":"shimla-nagrik-sabha-protest-againest-rate-hike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमतें बढ़ाने पर भड़की शिमला नागरिक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमतें बढ़ाने पर भड़की शिमला नागरिक सभा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Oct 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सभा शिमला के कोर ग्रुप की शुक्रवार को हुई बैठक में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ाने का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष ईश्वर सिंह वर्मा ने की।
विज्ञापन
बैठक में शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या, चोरी की घटनाओं, नशे की बढ़ती प्रवृति और चाय-समोसे की दरों में बढ़ोतरी तथा फीस वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। नागरिक सभा ने खाने पीने की वस्तुओं की दरें बढ़ाने के जिला प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
सभा ने उपायुक्त से बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग की। सभा ने कहा कि यह फैसला शहर में रह रहे गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश जनता के खिलाफ है अगर ऐसा नहीं हुआ तो नागरिक सभा उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि नागरिक सभा इंदिरा गांधी अस्पताल और कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों को पेश आ रही समस्याओं पर स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। स्वास्थ्य सचिव के समक्ष आपातकालीन वार्ड में 24 घंटे से ज्यादा समय तक दाखिल मरीजों के लिए अस्पताल से खाना देने की मांग उठाएगी। अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त दवाओं को सुनिश्चित करवाने की मांग होगी।