{"_id":"8c544c58f7c42e6e097e2e43cc115eff","slug":"shimla-municipal-corporation-will-run-battery-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में बैटरी वाली गाड़ियां चलाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में बैटरी वाली गाड़ियां चलाएगा नगर निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 Sep 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में नगर निगम बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर बैटरी संचालित वाहन चलाएगा। ऐसा वाहन जो बैटरी से चले और जिससे शिमला के पर्यावरण को नुकसान न हो शहर की सड़कों पर चलाए जाएंगे। बुधवार को नगर निगम की एफसीपीसी की बैठक में फैसला लिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम के चार सड़क मार्गों पर किसी भी प्रकार के बैटरी चलित वाहन को चलाया जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया जाएगा। परियोजना को लेकर 11 सितंबर को प्री बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी। 25 सितंबर को टैंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
एफसीपीसी की बैठक में बैटरी चलित वाहन को शिल्ली चौक से छोटा शिमला, सीटीओ से बालूगंज, संजौली से लक्कड़ बाजार सहित सीटीओ से रिट्स रूट पर चलाने को लेकर सहमति बनी है।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता निगम महापौर संजय चौहान ने की। बैठक में उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, आयुक्त अमरजीत सिंह, सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।