फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla municipal corporation rises ten per cent water bill

ओह मॉय गॉड! जानिए अब निगम कैसे काटेगा आपकी जेब

Tue, 01 Apr 2014 10:45 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
Shimla municipal corporation rises ten per cent water bill

मंगलवार से राजधानी में पीने का पानी 19 रुपये महंगा हो गया है। नगर निगम शिमला ने पानी के मासिक बिल में दस फीसदी बढ़ोतरी की है। घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं पर बढ़ोतरी का बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के लिए प्रयोग किए जाने वाले पानी की दरें भी एक अप्रैल से महंगी हो गई है। नगर निगम शिमला के तहत 24 हजार घरेलू कनेक्शन तथा साढ़े चार हजार व्यावसायिक कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


पहली अप्रैल से दोनों उपभोक्ताओं को दिए जाने वाली पानी की दरों को दस फीसदी के हिसाब से बढ़ाया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं से मासिक फ्लैट रेट वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस पुराने रेट 165 में दस फीसदी बढ़ोतरी होगी। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल माह से पानी का मासिक बिल 181.50 रुपये आएगा।

15 प्रतिशत सीवरेज सेस भी चुकाना होगा

Shimla municipal corporation rises ten per cent water bill

181.50 रुपये का 15 प्रतिशत सीवरेज सेस भी साथ में चुकाना होगा। 181.50 रुपये का 15 प्रतिशत बनता है 27.22 रुपये। यानी अप्रैल माह से घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 209 रुपये का मासिक बिल चुकाना होगा।

इसके अलावा निर्माणकार्य के लिए पानी प्रयोग करने की पुरानी दर 71.39 रुपये प्रति हजार लीटर को भी दस फीसदी बढ़ाया गया है। नई दरों के मुताबिक अब 71.39 रुपये के बजाए 78.40 प्रति हजार लीटर वसूले जाएंगे।

व्यवसायिक उपभोक्ता से लिए जाने वाले न्यूनतम चार्जिस पर भी दस फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।

नगर निगम शिमला के म्यूनिसिपल इंजीनियर विजय गुप्ता का कहना है कि प्रति वर्ष पानी की दरों में दस फीसदी की वृद्धि की जाती है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक यह वृद्धि की जाती है।

सरकारी भवन, अस्पताल भी दायरे में

Shimla municipal corporation rises ten per cent water bill

नगर निगम शिमला के तहत आने वाले सरकारी भवनों, अस्पतालों, धर्मशालाओं और धार्मिक स्थानों में सप्लाई किए जा रहे पानी के रेट भी दस फीसदी बढ़ाए जाएंगे।

यहां से अभी निगम को प्रति हजार लीटर 38.95 रुपये प्राप्त होते हैं, नई दरों के लागू होने के बाद सरकारी क्षेत्र से 42.85 रुपये प्रति हजार लीटर वसूल किए जाएंगे।

ये रहेंगी व्यावसायिक दरें

अब निगम प्रति 30 हजार लिटर 51.90 रुपए चार्ज किए जाएंगे। पहले 38.95 रुपए लिए जा रहे थे। वहीं, 30 से 75 हजार तक अब 57.10 रुपए जबकि 75 हजार लिटर से अधिक पर 78.40 रुपए चार्ज किए जाएंगे।

एकमुश्त पानी बिल जमा करने पर मिलेगी छूट

Shimla municipal corporation rises ten per cent water bill

एक साल का पानी बिल एकमुश्त जमा करवाने उपभोक्ताओं को नगर निगम दस प्रतिशत की छूट देगा।

महापौर संजय चौहान ने बताया है कि पानी के बिल पहली अप्रैल से 25 अप्रैल तक वार्ड वाइज जारी किए जाएंगे।

दस प्रतिशत की छूट लेने के लिए बिल जारी करने की तिथि से 20 दिनों के भीतर इनका भुगतान किया जाना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed