फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Municipal Corporation demand for control over water supply in shimla city

भाजपा शासित निगम ने ही दो साल पहले बनाई थी कंपनी, अब अपने ही फैसले पर पछता रहे पार्षद

Thu, 06 Feb 2020 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Feb 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Shimla Municipal Corporation demand for control over water supply in shimla city
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले शहर की पेयजल व्यवस्था चलाने के लिए कंपनी बनाने वाले भाजपा शासित नगर निगम ने अब सरकार से इसका नियंत्रण वापस देने की मांग की है। इस बारे में मेयर सत्या कौंडल ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। मेयर का कहना है कि पेयजल व्यवस्था नगर निगम के अधीन ही होनी चाहिए। कंपनी पर नगर निगम का नियंत्रण जरूरी है ताकि जनता को राहत मिल सके। कंपनी को नगर निगम के अधीन करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि लोग आज भी पेयजल बिलों की शिकायतें लेकर नगर निगम पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


कंपनी लोगों को न तो मासिक बिल दे पा रही है और न ही नगर निगम पार्षदों के कामों को समय पर कर रही है। नगर निगम की सत्ता पर पहली बार काबिज हुई भाजपा ने विपक्षी पार्षदों के विरोध के बावजूद पेयजल व्यवस्था को कंपनी के जरिये चलाने का फैसला लिया था लेकिन पार्टी के ज्यादातर पार्षद अपने फैसले पर अब पछता रहे हैं। मेयर सत्या कौंडल का कहना है कि सरकार को पत्र लिखा है। निगम को कंपनी पर कंट्रोल मिलना चाहिए।
विज्ञापन


इसलिए मांग रहे नियंत्रण
कंपनी बनाने का फैसला लेने के वक्त नगर निगम सदन ने यह प्रस्ताव भी पारित किया था कि कंपनी पर निगम का पूरा नियंत्रण रहेगा। पेयजल दरें तय करने से लेकर अफसरों की एसीआर लिखने तक का अधिकार निगम सदन और प्रशासन के पास रहेगा। सरकार ने कंपनी पर निगम को पूरा नियंत्रण रखने की मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के लिए जरूरी है कंपनी
शहरवासियों को 24 घंटे पेयजल सुविधा देने के लिए सतलुज से पानी लाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसे वर्ल्ड बैंक से पैसा मिलना है। वर्ल्ड बैंक की शर्तों के अनुसार इतने बड़े प्रोजेक्ट को चलाने के लिए अलग सिस्टम या कंपनी होना जरूरी है। इसलिए सरकार ने अलग कंपनी बनाने का फैसला लिया था। यदि सरकार अब कंपनी खत्म करती है या पेयजल व्यवस्था वापस लेती है तो 986 करोड़ के प्रोजेक्ट पर संकट आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed