फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla mc prepair Budget

मेयर ने विभागों से पूछा, बजट में इस बार क्या हो सकती हैं नई घोषणाएं

Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shimla mc prepair Budget
मेयर ने शुक्रवार को बुलाई अधिकारियों की बैठक, पिछले एक साल में हुए कामों का रिकॉर्ड भी मांगा
विज्ञापन

शिमला। भाजपा शासित नगर निगम के चौथे वार्षिक बजट के लिए कसरत तेज हो गई है। मेयर सत्या कौंडल ने शुक्रवार को इस बारे में विभागाध्यक्षों की बैठक ली। पूछा कि बजट में इस बार क्या क्या नया कर सकते हैं। लेखा अधिकारी से बीते साल की आय और व्यय का ब्योरा भी लिया गया। इसके बाद सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह एक साल में हुए कामों का रिकॉर्ड तैयार करें। यह भी देखें कि इस बार जनता को राहत देने के लिए क्या नई घोषणाएं कर सकते हैं। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि बजट में आम जनता और पार्षदों की प्राथमिकताएं भी शामिल की जाएंगी। लोग नगर निगम कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर अपने सुझाव दे सकते हैं। बजट में महिलाओं, बुजुर्गों के लिए खास प्रावधान करने का प्रयास किया जाएगा। बजट से पहले अगले हफ्ते वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कोरोना के चलते हुए घाटे और नए कामों को लेकर चर्चा की जाएगी। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि शहर की जरूरत के हिसाब से ही इस बार बजट पेश किया जाएगा। शहर में स्मार्ट सिटी और अम्रुत के तहत भी कई बड़े काम हो रहे हैं।
सुबह पेश होगा बजट, शाम को मासिक बैठक
मेयर सत्या कौंडल का कहना है कि बजट इस महीने के अंतिम हफ्ते में पेश किया जाएगा। इस बार भी पिछले साल की तरह सुबह आम बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद शाम को नगर निगम का मासिक सदन बुलाया जाएगा। यह मेयर सत्या कौंडल का दूसरा वार्षिक बजट होगा।
विज्ञापन

दुकानों के किराये पर सोमवार को चर्चा
शहर में नगर निगम की दुकानों का बढ़ा हुआ किराया वसूलने को लेकर अब सोमवार को बैठक होगी। पहले शुक्रवार को इस पर चर्चा होनी थी। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि यदि कारोबारियों को राहत देने की जरूरत पड़ी तो इस प्रस्ताव को सदन में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed