{"_id":"267fbc6ac5304880fe9720f89c2f06fa","slug":"shimla-kalka-a-unique-heritage-railway-track-coach-for-tourists-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला की नई झरोखा ट्रेन, मजा देगी यूरोप टूअर का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की नई झरोखा ट्रेन, मजा देगी यूरोप टूअर का
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Apr 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर शिमला आने वाले सैलानी अब खुली और पारदर्शी ट्रेन में बैठकर खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकेंगे। शिमला-कालका हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर सैलानियों के लिए एक अनोखा कोच चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
109 साल पुराने स्टीम इंजन के साथ जोड़े जा रहे इस कोच का नाम झरोखा रखा गया है। खास ये है कि इस एयरकंडीशन कोच की बालकनी में बैठकर सैलानी न केवल दिलकश पहाड़ों को निहार सकेंगे बल्कि चलती ट्रेन से ही फोटोग्राफी का लुत्फ भी उठा सकेंगे। रेलवे ने इस कोच के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिमला- कैथलीघाट के बीच चलने वाले इस कोच की बुकिंग 25,268 रुपये में शिमला या कालका से की जा सकेगी। इसके अलावा स्टीम इंजन का 76,389 किराया और 4000 रुपये सिक्योरिटी अलग से लगेगी।
विज्ञापन
शिमला से कैथलीघाट (23 किलोमीटर) का सफर एक घंटा दस मिनट में तय होगा। सफल ट्रायल के बाद इस कोच को पहली बार ट्रैक पर उतारा जा रहा है।
ऐसा होगा झरोखा कोच
शिमला-कालका हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाला स्पेशल कोच झरोखा सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। एयरकंडीशन कोच में आठ सीटें हैं। आरामदायक सफर के लिए कोच में सोफे लगे हैं।
सफर के दौरान सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले सकें इसके लिए कोच के आगे और पीछे बालकनी बनाई गई है। बालकनी में रिवॉलविंग चेयर लगी हैं। इन कुर्सियों पर बैठकर सैलानी फोटोग्राफी कर सकते हैं।
झरोखा की बुकिंग शुरू
खासतौर पर सैलानियों के लिए डिजाइन किए गए कोच झरोखा की बुकिंग शुरू कर दी गई है। लोग शिमला अथवा कालका रेलवे स्टेशन से कोच बुक कर सकते हैं।
रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक संजय घेरा ने कहा कि ऐतिहासिक स्टीम इंजन के साथ सीटी 12,13 और शिवालिक पैलेस सहित अन्य कोचों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
भविष्य में कम होगा किराया

पहले चरण में अनोखे कोच झरोखा को स्टीम इंजन से जोड़ा जा रहा है, लेकिन बाद में इसे अन्य ट्रेनों के साथ भी जोड़ा जाएगा। इससे इस स्पेशल कोच का किराया कम होगा, क्योंकि स्टीम इंजन का किराया अलग से नहीं देना पड़ेगा।