{"_id":"69e0d49194aa84508d0e1e2b","slug":"shimla-junga-sadhupul-road-is-full-of-potholes-danger-persists-shimla-news-c-19-sml1002-706972-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-जुन्गा-साधुपुल सड़क में \nगड्ढों की भरमार, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-जुन्गा-साधुपुल सड़क में गड्ढों की भरमार, खतरा बरकरार
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कें, मुश्किल सफर
तंग सड़क में पैरापिट भी कम हैं, क्रैश बैरियर भी नहीं, अक्सर हादसों का रहता है खतरा
क्रॉसर
पिछले साल शिमला से जुन्गा तक हुआ पैच वर्क
जुन्गा से साधुपुल सड़क में अधूरी रह गई थी टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला और सोलन को जोड़ने वाली शिमला-जुन्गा-साधु पुल सड़क की हालत खराब हो चुकी है। सड़क में हुए गड्ढों के कारण निजी और सरकारी वाहन चालकों को इस सड़क में वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। सड़क में गड्ढों की भरमार है। इस तंग सड़क में पैरापिट भी कम हैं, क्रैश बैरियर भी नहीं लगे हैं।
तंग सड़क और गड्ढों के कारण अक्सर हादसे का खतरा रहता है। 36 किलोमीटर लंबी इस सड़क से रोज लोग सरकारी बसों और अपने निजी वाहनों में शिमला के लिए आना-जाना करते हैं। सरकारी कार्यालय और निजी संस्थानों में काम करने आने वाले इन लोगों, कॉलेज के विद्यार्थियों का रोज का सफर मुश्किलों से भरा होता है। शिमला से जुन्गा तक ट्रैफिक अधिक रहता है। बरसात के बाद इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने पैच वर्क किया था। बावजूद इसके इसमें फिर से गड्ढे हो गए हैं जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं जुन्गा से साधु पुल तक करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क में पैच वर्क भी पूरा नहीं हुआ। बीते वर्ष इसकी टारिंग शुरू जरूर की थी लेकिन मौसम बदलने और बारिश होने के कारण इसे रोक दिया था। टारिंग का यह कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाना था जो नहीं हुआ। इससे सड़क की हालत बीते साल के मुकाबले और भी खराब हो गई।
शिमला से जुन्गा तक की सड़क से होते हुए चायल के लिए भी लोग आवाजाही करते हैं। जुन्गा-चायल और साधु पुल तक के लिए आम लोग सरकारी बसों में आवाजाही करते हैं। यह क्षेत्र के आम लोगों, कर्मचारियों और शिमला पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए एकमात्र आवाजाही का साधन है। इस सड़क की उपयोगिता को नजरअंदाज करते हुए इसके रखरखाव का कार्य समय पर नहीं हो रहा है, जिससे जनता परेशान है।