फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Jakhu Ropeway Will Starts Today.

शिमला में आज से रोमांच का सफर, अब 6 मिनट में पहुंच सकेंगे जाखू

Mon, 10 Apr 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
Shimla Jakhu Ropeway Will Starts Today.

दस साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शिमला में जाखू रोप-वे का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह दस बजे रोप-वे के जोधा निवास स्थित लोअर टर्मिनल पर पहुंचेंगे और रोप-वे का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


उद्घाटन से पहले जाखू मंदिर के पुजारी विशेष पूजा-अर्चना भी करेंगे। लोअर टर्मिनल के टॉप फ्लोर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री बटन दबाकर केबिन को जाखू की ओर रवाना करेंगे। रोप-वे के जरिये अब महज छह मिनट में लोग जोधा निवास से जाखू मंदिर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से गठित एक्सपर्ट कमेटी जाखू रोप-वे को हरी झंडी दे चुकी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार ने भी रोप-वे के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है। यह राजधानी शिमला का पहला रोप-वे है। 2007 में इसका शिलान्यास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल के लंबे अंतराल के बाद रोप-वे बनकर तैयार हुआ है। स्विट्जरलैंड की तकनीक पर बनाए गए इस रोप-वे के निर्माण पर जेक्सन कंपनी ने करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रोप-वे के अपर और लोअर स्टेशन के बीच दो-दो केबिन चलाए जाएंगे।

जाखू जाने के लिए लगेंगे इतने पैसे

Shimla Jakhu Ropeway Will Starts Today.

रोप-वे के रोमांचक सफर का आनंद लेने के लिए सैलानियों को 550 रुपये खर्च करने होंगे, एक ओर के 300 रुपये लगेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रियायती मासिक पास बनाने का एलान किया गया है।

उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी
जाखू रोप-वे के उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूजा अर्चना के बाद रोप-वे का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद शहर के लोग और बाहर से आने वाले टूरिस्ट रोप-वे के रोमांचक सफर का आनंद ले सकेंगे।- जेपी गुप्ता चेयरमैन, जैक्सन इंटरनेशनल लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed