{"_id":"58e72ae04f1c1b1a205b46fd","slug":"shimla-isbt-road-opened-for-traffic-after-heavy-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे के भीतर शिमला का ISBT रोड बहाल, मगर ट्रैफिक जाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे के भीतर शिमला का ISBT रोड बहाल, मगर ट्रैफिक जाम जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला का आईएसबीटी रोड पीडब्ल्यूडी और नेशनल हाइवे की टीमों ने 12 घंटे के भीतर ही बहाल कर दिया। वीरवार देर शाम को भू स्खलन के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। इसके चलते यहां यातायात भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे देर रात तक पूरे शिमला शहर में लंबा जाम लगता रहा। आईएसबीटी जाने वाली बसों को मजबूरन वाया ओल्ड बसस्टैंड रवाना किया गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीमों ने देर रात ही सड़क बहाल करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
इसके लिए यहां जेसीबी की मदद से देर रात सड़क की कटिंग की गई और शुक्रवार सुबह यातायात बहाल कर दिया गया। फिलहाल यातायात तो बहाल किया जा चुका है लेकिन अभी भी शहर में लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के जवान यातयात सुचारू करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि आईएसबीटी के पास रोपवे के निर्माण कार्य के चलते यहां बेतरतीब तरीके से खुदाई की गई थी। इसी के चलते यह भू स्खलन हो गया। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सड़क को चौड़ा करने के डंगे का निर्माण करवाया जाएगा।