फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla in Yoga and Mandi became winner in Boxing

Una: योग में शिमला और मुक्केबाजी में मंडी बना विजेता

Wed, 12 Oct 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 07:35 PM IST
सार

संयुक्त निदेशक कुलदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विजेता टीमों को पुरस्कारों से नवाजा गया। ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल ने सोलन को 7-1 शिकस्त देकर ओवरआल हॉकी की ट्राफी अपने नाम की। 

विज्ञापन
Shimla in Yoga and Mandi became winner in Boxing
योग में शिमला और मुक्केबाजी में मंडी बना विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बसदेहड़ा के मिनी स्टेडियम में अंडर-19 लड़कों की 68वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार  संपन्न हुई। संयुक्त निदेशक कुलदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विजेता टीमों को पुरस्कारों से नवाजा गया। ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल ने सोलन को 7-1 शिकस्त देकर ओवरआल हॉकी की ट्राफी अपने नाम की। मुक्केबाजी में मंडी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है। डीएसएसए मंडी ने शिमला को मात देकर प्रथम पुरस्कार जीता है। योग में डीएसएसए शिमला की टीम ने कांगड़ा को दो के मुकाबले एक अंक के अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विज्ञापन


योग के एक मुकाबले में शिमला के रितिक ने प्रथम, हमीरपुर के निखिल ने द्वितीय और कांगड़ा के सूर्यांश ने तृतीय स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक योग में सोलन के क्षितिज ने प्रथम, शिमला के पियूष ने द्वितीय और कांगड़ा के कृष ने तृतीय पुरस्कार जीता है। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह माहल ने इस बड़े आयोजन में सभी के भरपूर योगदान पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपनिदेशक निरीक्षण विनोद वधन, प्रिंसिपल इंस्पेक्शन राम स्वरूप, राजेंद्र कौशल, हरीश जोशी, संजय वशिष्ठ, प्रेम चंद, सुरेंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष शिव कुमार, राजपाल भरद्वाज, कमल परमार, शमशेर सिंह, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


फुटबाल में ऊना ने कुल्लू और मंडी को हराया
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में चल रही 37वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले काफी रोचक रहे। फुटबाल के मुकाबलों में ऊना ने कुल्लू को, बिलासपुर ने किन्नौर को, शिमला ने हमीरपुर और ऊना ने मंडी को मात दी। हैंडबाल में किन्नौर ने चंबा को 5-0, सोलन ने कांगड़ा को 24-4, बिलासपुर ने कुल्लू को 14-7, ऊना ने सिरमौर को 23-3 से हराया। हॉकी के पहले मुकाबले में शिमला ने हमीरपुर को 12-0 हराया। कांगड़ा ने ऊना को 1-0 से, सोलन ने चंबा को 4-0, मंडी ने हमीरपुर को 3-0 से मात दी। बास्केटबाल में सिरमौर ने किन्नौर को 34-17, मंडी ने ऊना को 30-28, हमीरपुर ने शिमला को 45-24 और बिलासपुर ने सोलन को 46-10 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग के 40 से 42 किलोग्राम मुकाबले मे प्रशांत ऊना ने विकेश कुल्लू को हराया, नीरज कांगड़ा ने विशाल बिलासपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल मे जगह बना। 42 से 44 किलोग्राम मुकाबले में रिषभ ऊना ने नितिन किन्नौर को हराया, 46-48 किलो मुकाबले में परमजीत शिमला ने तरुण मंडी को हराया, अजोय कांगड़ा ने सीदेश बिलासपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जिला प्रारंभिक शिक्षा एडीपीओ जगदीश राम और शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। इस मौके पर शिक्षा विभाग की तरफ से सहायक निदेशक खेल अतुल कटोच, जिला शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल, प्रतियोगिता के समन्वयक प्रधानाचार्य राजेश कौशल, शशिकांत शर्मा, प्रदीप शर्मा, जगदीश राम, विजय चौधरी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed