फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Ice Skating Rink: Now skating in evening also in Shimla

Shimla Ice Skating Rink: जगमगाती रोशनी और संगीत के साथ शिमला में अब शाम को भी स्केटिंग

Wed, 20 Dec 2023 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Dec 2023 10:42 PM IST
सार

पहले दिन 15 स्केटर्स ने रिंक पहुंच कर शाम सवा छह बजे से पौने आठ बजे तक जमकर स्केटिंग की। 

विज्ञापन
Shimla Ice Skating Rink: Now skating in evening also in Shimla
शिमला में आइस स्केटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को पहला ईवनिंग स्केटिंग सत्र हुआ। पहले दिन 15 स्केटर्स ने रिंक पहुंच कर शाम सवा छह बजे से पौने आठ बजे तक जमकर स्केटिंग की।  रिंक में जगमगाती रोशनी और संगीत के साथ स्केटिंग के दीवानों ने रिंक में स्केट्स के साथ फिसलने का मजा लूटा। बीते साल स्केटिंग के सीजन में 21 दिसंबर 2022 को पहला इवनिंग सत्र हुआ था। इस बार भले ही सुबह के सत्र को आयोजित करने में कुछ देरी हुई, मगर शाम के सत्र की शुरुआत एक दिन पहले हुई है। 7 जनवरी 2023 को पिछले स्केटिंग सीजन का अंतिम ईवनिंग सत्र हुआ था।

विज्ञापन


बुधवार को हुए स्केटिंग के पहले शाम के सत्र में शिमला आइस स्केटिंग क्लब के कोच पंकज प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्केटिंग का आनंद लिया। स्केटिंग करने पहुंचे युवा स्केटर 17 वर्षीय कर्णवीर सिंह, प्रणवत सिंह समेत 13 साल के स्तव्य पंडित, 10 साल के वेवान सिंह सहित अन्य स्केटर्स ने बताया कि पहले शाम के सत्र में स्केटिंग करने का भरपूर मजा लिया। अब वे निरंतर सुबह और शाम के सत्र में आकर स्केटिंग करेंगे। बुधवार को सुबह के आठ से दस बजे के सत्र में अच्छी संख्या में स्केटर्स ने लक्कड़ बाजार स्केटिंग रिंक में पहुंच कर स्केटिंग की और प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed