{"_id":"6aef7db9f0ca9d8f8d00fd90","slug":"shimla-himachal-s-shaktipeeths-to-be-illuminated-by-the-light-of-thousands-of-earthen-lamps-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: आज हजारों दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे हिमाचल के शक्तिपीठ, श्रद्धालुओं ने कराया माता का आकर्षक शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आज हजारों दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे हिमाचल के शक्तिपीठ, श्रद्धालुओं ने कराया माता का आकर्षक शृंगार
Sun, 08 Nov 2026 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2026 03:20 AM IST
सार
माता नयनादेवी के मंदिर परिसर में भी 1100 दीये जलाकर रोशनी की जाएगी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिवाली पर रविवार को हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठ सैकड़ों दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। माता ज्वालाजी के दरबार में 1,100 दीपक जलाए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद महालक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाएगा। मंदिर न्यास एवं प्रशासन की ओर से आयोजित इस पूजा में विधि-विधान से महालक्ष्मी की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
माता नयनादेवी के मंदिर परिसर में भी 1100 दीये जलाकर रोशनी की जाएगी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि दीपावली को लेकर तैयारियां की ली गई हैं। मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा स्थित मां बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में 251 दीये जलाने की योजना है, जबकि नंदीकेश्वर धाम माता चामुंडा के मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में 501 दीये जलाए जाएंगे। वहीं शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। माता के दरबार की आकर्षक सजावट फिरोजपुर के एक श्रद्धालु की ओर से करवाई गई है।
विज्ञापन