फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Himachal congress incharge sushil kumar shinde press conference

शिंदे बोले- न सुक्खू हटेंगे और न ही सरकार में होगा कोई बदलाव

Sat, 05 Aug 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Aug 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Shimla Himachal congress incharge sushil kumar shinde press conference

कांग्रेस के नए हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने दोटूक कहा कि न तो पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हटाया जाएगा और न ही सरकार में कोई बदलाव होगा। सब मिल-जुलकर काम करेंगे। कुछ विधायकों की ओर से वीरभद्र सिंह को चुनाव प्रचार की कमान देने के सवाल पर शिंदे बोले- वे इस संदेश को हाईकमान तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन


इतना स्पष्ट है कि कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने को सब सामूहिक प्रयास करेंगे। चुनाव के बाद ही नेतृत्व का चयन होगा। शिंदे ने यह भी कहा कि सुक्खू हर हफ्ते पार्टी की गतिविधियों से सीएम को उनके पास जाकर अवगत करवाएंगे और खुद सीएम भी सप्ताह में एक बार समयानुसार पार्टी कार्यालय जाकर सरकारी गतिविधियों से जुड़ाव रखेंगे। शिंदे शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उनके  बाईं ओर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और दाईं तरफ प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू बैठे थे। कांग्रेस की सह प्रभारी रणजीत रंजन और अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान शिंदे सरकार और संगठन के दोनोें नेताओं के बीच की दूरियों को पाटते नजर आए। उन्होंने सरकार और संगठन में चल रही तनातनी के सवाल पर कहा कि पार्टी के भीतर संशय का निर्माण करने वाले कुछ लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बीच के लोग ही अहित कर रहे हैं। इनका समाधान किया जाएगा। पार्टी के झगड़े भाजपा की तरह नहीं होते हैं। भाजपा ने तो आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे लोगों को भी किनारे कर दिया, जिन्होंने यह पार्टी बनाई। कांग्रेस विरोधियों को मात देने के लिए आपसी मनमुटाव को भुला देती है। कहा कि 1993 में भी जब वे कांग्रेस प्रभारी थे तो भी कांग्रेस सत्ता में आई थी। इस बार भी वे प्रयासरत रहेंगे। 

हमें टिकट जारी करने की जल्दबाजी नहीं 
शिंदे बोले- पार्टी को टिकट जारी करने की जल्दबाजी नहीं है। मेरिट के आधार पर टिकटों का आवंटन होगा। अगर चुनाव दिसंबर तक होते हैं तो उस वक्त तक अभी से जल्दबाजी होगी। टिकट आवंटन में युवाओं को प्रधानता देने के सवाल पर बोले - कांग्र्रेस नई पीढ़ी को मौका देती आई है। इस बार भी ऐसा ही होगा। 

मनकोटिया के खिलाफ होगी कार्रवाई 
शिंदे ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने सीएम के खिलाफ बयानबाजी की है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्हें नोटिस दिया जाएगा। पिछले दिनों नारेबाजी के लिए हटाए गए युकां महासचिव विनोद जिंटा का निलंबन भी वापस लिया गया है। अभी कोई निलंबित नहीं होगा, मगर आगे से कोई अनुशासनहीनता करेगा तो कार्रवाई होगी। 

मैं छोटा सा आदमी हूं, हिमाचल में सरकार-संगठन दोनों से मिला सम्मान 
शिंदे बोले - मैं छोटा सा आदमी हूं। कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी होने के नाते मुझे हिमाचल में सरकार और संगठन दोनों ने ही सम्मान दिया। बीते दिन आधा घंटा पहले मेरे स्वागत को सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष पीटरहॉफ पहुंच गए थे। वीरभद्र सिंह जैसा वरिष्ठ नेता मेरे स्वागत के लिए खड़ा था। 

यही पार्टी के लिए भी उदाहरण है। हाईकमान के आदमी का इस तरह से स्वागत करना हिमाचल के नेताओं के बड़प्पन को दिखाता है। शिंदे बोले - तीन दिन से हिमाचल में उनका इतना व्यस्त कार्यक्रम रहा कि वे बहुत लोगों से मिल नहीं पाए, मगर आगे आना होगा तो हर पार्टी कार्यकर्ता की बात सुनने का प्रयास करेंगे। 


राजीव जयंती पर 20 को लाहौल-स्पीति जाएंगे
शिंदे ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को वे खुद, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लाहौल-स्पीति जाएंगे। चीन के बॉर्डर से लगते इस क्षेत्र में इस दिन पर आयोजन करेंगे। इसी दिन पांगी का दौरा होगा। इसी तरह सभी जिलों के दौरे का कार्यक्रम है। 16 अगस्त को धर्मशाला जाने का कार्यक्रम है। 17 को मंडी और 18 अगस्त को कुल्लू जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed