फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Governor said that activities of Red Cross will be done in remote areas of the state

शिमला: राज्यपाल बोले- प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी होंगी रेडक्रॉस की गतिविधियां

Tue, 12 Apr 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Apr 2022 08:32 PM IST
सार

राज्यपाल ने रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि उन्हें संगठन के माध्यम से समाज को अपना बहुमूल्य योगदान देने के भाव से आगे आना चाहिए। हर वर्ष 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Shimla: Governor said that activities of Red Cross will be done in remote areas of the state
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को रेडक्रॉस भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मई के अंतिम सप्ताह तथा जून के पहले सप्ताह के बीच रेडक्रॉस मेले होंगे। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी रेडक्रॉस की गतिविधियां होंगी। माता एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल विषय पर प्रदेश भर में सप्ताह भर कार्यक्रम चलेंगे। राज्यपाल ने रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि उन्हें संगठन के माध्यम से समाज को अपना बहुमूल्य योगदान देने के भाव से आगे आना चाहिए।

विज्ञापन


हर वर्ष 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। आर्लेकर ने कहा कि अस्पताल कल्याण शाखा की सभी सदस्य केवल अस्पतालों तक ही सीमित न रहकर क्षेत्रीय स्तर पर भी अपना योगदान दें। नालागढ़ में रेडक्रॉस ब्लड बैंक शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने इस मौके पर रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की नियमित बैठकें करने के निर्देश भी दिए। राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अवैतनिक सचिव डॉ. किमी सूद, सचिव संजीव कुमार, महासचिव विवेक भाटिया, उपाध्यक्ष मधु सूद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed