शिमला रेप केस: सीबीआई ने वन निगम के दफ्तर में खंगाला रिकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई ने शील और महासू बीट के महिला और पुरुष फॉरेस्ट गार्ड से लंबी पूछताछ की। सुबह करीब 11 बजे दोनों गार्डों को उस स्थान पर ले जाया गया, जहां गुड़िया की लाश मिली थी। इसके बाद सीबीआई गार्डों के साथ फॉरेस्ट कॉरपोरेशन डिपो पहुंची।
यहां उन लोगों का रिकार्ड खंगाला गया, जिन्हें निगम की ओर से टीडी दी गई। जून और जुलाई के बीच हलाइला में कितने कश्मीरी लकड़ी काटने आए थे, इसका रिकॉर्ड सीबीआई ने अपने कब्जे में लिया है।
11 बजे से शुरू हुई सीबीआई की कार्रवाई दोपहर बाद चार बजे तक चलती रही। कोटखाई से हलाइला चलने वाली बस चालक से भी गुड़िया मामले में पूछा गया।
नेपालियों के डेरे में पहुंची टीम
पता चला है कि सीबीआई ने चालक से पूछा कि जिस दौरान गुड़िया की हत्या हुई, उस दौरान बस में कोई आता-जाता दिखा हो। स्थानीय लोगों के साथ सीबीआई के अफसर गुड़िया मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
सीबीआई ने दोपहर बाद नेपालियों के डेरे में भी दबिश दी। यहां पर नेपालियों से पूछताछ की गई। यह डेरा घटनास्थल से महासू की ओर 200 मीटर की दूरी पर है।
जहां गुड़िया की लाश पड़ी थी, उस स्थान से लेकर निगम के कॉरपोरेशन डिपो के बीच सीबीआई के अफसर 6 जगह पर रुके। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड से पूछताछ चलती रही।