{"_id":"1a09dd03f8ab99cc52bf9847f6c086f7","slug":"shimla-did-not-get-berth-to-host-national-skating-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के हाथ से फिसली नेशनल स्केटिंग की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के हाथ से फिसली नेशनल स्केटिंग की मेजबानी
नरेंद्र एस. कंवर/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक होने के बावजूद हिमाचल से नेशनल की मेजबानी फिसल गई है। जम्मू- कश्मीर सरकार ने गुलमर्ग में 31 दिसंबर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता मुफ्त करवाने की हामी भर दी है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया इस पर राजी हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल में सुविधाओं के अभाव और जम्मू- कश्मीर सरकार के आकर्षक ऑफर के आगे शिमला आइस स्केटिंग क्लब के हाथ से मेजबानी करने का मौका जाता रहा। यहां प्रतियोगिता होने पर खिलाड़ियों को ठहरने तथा खाने पीने की व्यवस्था का खर्च देना पड़ता था। अब शिमला आइस स्केटिंग क्लब अपना कार्निवाल करवाने की तैयारी कर रहा है। मौसम का साथ रहा और रिंक में बर्फ जमी रही तो तीस जनवरी को कार्निवाल हो सकता है।
विज्ञापन
इसमें फैं सी ड्रेस मुख्य आकर्षण रहेगा। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव भुवनेश बंगा, कार्यकारिणी सदस्य राजन भारद्वाज ने माना कि जम्मू- कश्मीर इस बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवा रहा है। शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने 8 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी की है। इस बार बारहवीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप गुलमर्ग में हो रही है।
विज्ञापन
नहीं हो पाए स्केटिंग के सेशन- वीरवार को मैदान में पर्याप्त बर्फ न जम पाने के कारण सुबह और शाम के आइस स्केटिंग सेशन नहीं हो पाए। इस कारण स्केटरों को निराश होना पड़ा। वीरवार रात को मौसम साफ रहने और कोहरा गिरने के बाद ही रिंक में शुक्रवार सुबह के लिए रिंक तैयार हो पाएगा।
देरी से सत्र शुरू होने से नेशनल में भाग नहीं ले पाएंगे स्केटर- शिमला रिंक में करीब 15 दिन देरी से स्केटिंग सीजन शुरू होने के कारण शिमला के स्केटर अभ्यास नहीं कर पाए। यही वजह है कि इस बार गुलमर्ग में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की 12वीं नेशनल चैंपियनशिप में शिमला का कोई भी स्केटर स्पीड और फिगर स्केटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।