{"_id":"5d42d9018ebc3e6cc4513fdd","slug":"shimla-dharamshala-four-lane-project-dpr-ready-tender-on-25th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-धर्मशाला फोरलेन के चार पैकेज की डीपीआर तैयार, निर्माण सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-धर्मशाला फोरलेन के चार पैकेज की डीपीआर तैयार, निर्माण सितंबर से
Mon, 05 Aug 2019 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-धर्मशाला फोरलेन निर्माण परियोजना का काम जल्द शुरू हो सकता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पांच पैकेज वाली इस परियोजना में धर्मशाला व शिमला पैकेज के निर्माण की केंद्र से अंतिम मंजूरी मिल गई है। अथॉरिटी ने पैकेज नंबर पांच की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जो 25 सितंबर को पूरी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही शिमला और धर्मशाला से जुड़ने वाले छोर से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अथॉरिटी ने शिमला-धर्मशाला फोरलेन परियोजना के पैकेज एक, दो, चार और पांच की डीपीआर पहले ही पूरी कर ली है। वर्तमान में केवल हमीरपुर से भगेड़ तक प्रस्तावित पैकेज नंबर तीन की डीपीआर का काम चल रहा है। उधर, केंद्र ने पैकेज नंबर-एक शिमला से शालाघाट और पैकेज नंबर-5 धर्मशाला से ज्वालामुखी का निर्माण कार्य शुरू करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
इन दोनों ही पैकेज पर जल्द काम शुरू करने की तैयार चल रही है। खास बात है कि निर्माण कार्य की सबलेटिंग को रोकने के लिए पांचों पैकेज के टेंडर अलग-अलग होंगे। किसी भी कंपनी को एक से ज्यादा पैकेज का काम नहीं सौंपा जाएगा। शिमला-धर्मशाला फोरलेन परियोजना के निदेशक वाईए राउत ने कहा कि धर्मशाला से ज्वालामुखी का टेंडर अब 25 सितंबर को खुलेगा।
विज्ञापन
चार पैकेज की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस परियोजना के दोनों छोर से निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। काम को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। एक कंपनी को एक से ज्यादा पैकेज का काम नहीं दिया जाएगा। वर्ष 2022 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।