{"_id":"691ec2d9a663b4502c041928","slug":"shimla-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-the-forest-of-fagli-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आठ दिनों से लापता व्यक्ति का संदिग्ध हालात में जंगल से मिला शव, फागली का रहने वाला था अश्विनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आठ दिनों से लापता व्यक्ति का संदिग्ध हालात में जंगल से मिला शव, फागली का रहने वाला था अश्विनी
Thu, 20 Nov 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के फागली के जंगल में 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फागली के जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (43) निवासी फागली के रूप में हुई है। अश्विनी पिछले आठ दिनों से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने बालूगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। यहां देर शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अश्विनी नगर निगम की सैहब सोसायटी में सेवाएं देता था। 13 नवंबर को वह अपने काम पर गया था लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्र और परिचितों के पास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से चला जाता था, लेकिन जब तीन दिनों तक उससे कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने 16 नवंबर को बालूगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
वीरवार सुबह फागली में केंद्र के एक कार्यालय का चौकीदार पानी की सप्लाई चेक करने के लिए जंगल में गया तो उसने यहां पर शव देखा। इसके बाद उसने मामले की सूचना स्थानीय पार्षद को दी। इसके बाद बालूगंज पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया और साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी शिमला संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन