{"_id":"ce800dabce54de563d72bf4f7f87a2e5","slug":"shimla-corporation-staff-will-get-da-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मियों को मिलेगा महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मियों को मिलेगा महंगाई भत्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के करीब 1090 कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त निगम प्रशासन 28 फरवरी से पहले जारी कर देगा।
विज्ञापन
शनिवार को कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक में निगम आयुक्त पंकज राय ने यह घोषणा की।
समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि आयुक्त ने 28 फरवरी से पहले कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में महंगाई भत्ते के लगभग 70 लाख रुपये जमा करवा देने का आश्वासन दिया है।
बैठक में कर्मचारियों से जुडे़ अन्य मुद्दों को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चरचा की गई।
विज्ञापन
बैठक में कर्मचारी नेता सुखदेव मट्टू, नागेश, आसाराम, जेपी शर्मा, हीरानंद कश्यप, सुरेश शर्मा, सूरजमणी, शकुंतला और बीना शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन