फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Chamiana Hospital will get a three-tesla MRI facility in six months, and an automated laboratory will a

Shimla: चमियाना अस्पताल की घर से पर्ची बना सकेंगे मरीज, 25 करोड़ की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन भी जल्द होगी शुरू

Wed, 17 Dec 2025 01:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 01:49 PM IST
सार

चमियाना अस्पताल में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को लेकर एआईएमएसएस के प्रिंसिपल डॉ. ब्रिज शर्मा ने पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान एआईएमएसएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Shimla Chamiana Hospital will get a three-tesla MRI facility in six months, and an automated laboratory will a
एआईएमएसएस के प्रिंसिपल डॉ. ब्रिज शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में जल्द ही मरीजों को ऑनलाइन पर्ची (पंजीकरण सुविधा) बनाने की सुविधा मिल जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए एप बनाने का काम शुरू कर दिया है। अस्पताल में छह माह के भीतर 25 करोड़ की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन भी स्थापित कर दी जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए 25 करोड़ खर्च कर ट्रेक बेस्ड ऑटोमेडिट लैब भी बनाई जा रही है। इसके लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग शिकायत निवारण सेल बनाया गया है। अस्पताल भवन की सातवीं मंजिल में रूम नंबर 735 में जाकर मरीज अपनी शिकायत और सुझाव भी दे सकेंगे। मरीज ऑनलाइन भी वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को घंटों कतारों में पर्ची बनवाने और टोकन लेने के लिए होने वाली परेशानी का भी अस्पताल प्रबंधन समाधान करने जा रहा है। यह जानकारी चमियाना अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा और संस्थान के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एप्लीकेशन तैयार की जा रही है। एप्लीकेशन बनने के बाद मरीज घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन पर्ची बनवा सकेंगे। इससे मरीजों को सुबह सात बजे से पर्ची बनाने और टोकन लेने के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल में रेडियोलाॅजिकल ट्रीटमेंट की सुविधा प्रदान करने को दस करोड़ की डिजिटल सब्स्ट्रेकशन एंजियोग्राफी मशीन (डीएसए) स्थापित होगी, इसे सरकार ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

54 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला ब्लॉक
एमएस डाॅ. सुधीर शर्मा और प्राचार्य डाॅ. बृज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की ओर से चमियाना अस्पताल को देश के शीर्ष स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक उपकरण और मशीनें उपलब्ध करवाकर सहयोग किया है। अस्पताल में अगले साल जून तक 54 करोड़ की लागत से अतिरिक्त बहुमंजिला ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें स्टेट ऑफ आर्ट लैब और ब्लड बैंक बनेगा। वहीं 29 करोड़ की लागत से चमियाना अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होगा। इसमें आधुनिक ऑपरेशन थियेटर सहित क्रिटिकल केयर की हर तरह की सुविधा शुरू की जाएगी। भवन छह माह में बन जाएगा।

विज्ञापन

इमरजेंसी सेवा जल्द, पार्किंग भी बनेगी
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। अभी तक मरीजों को चार बजे तक ही ओपीडी में देखा जाता है। इमरजेंसी के लिए मरीजों को आईजीएमसी जाना पड़ता है। अस्पताल की सड़क को चौड़ा करने के लिए निजी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पार्किंग के लिए लोक निर्माण विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। इसके लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस और शेष प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। मरीजों के लिए एक हजार वाहनों और स्टॉफ के लिए चार सौ वाहनों की पार्किंग बनाई जानी है। चिकित्सकों के लिए आवास बन रहे हैं, इसमें अस्थायी रूप से छात्रावास बनाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed