{"_id":"5d7cf63f8ebc3e93d56cba1e","slug":"shimla-brothel-busted-in-paonta-sahib-sirmour-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों को किया रेस्क्यू, दंपती ऐसे चला रहा था धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों को किया रेस्क्यू, दंपती ऐसे चला रहा था धंधा
शिमला के बाद हिमाचल के पांवटा साहिब में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिला पुलिस की एसआईयू व महिला विंग ने दो लड़कियों को दलाल दंपती सहित जिस्मफरोशी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महिला और और उसका पति उत्तराखंड के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शहर के देवीनगर क्षेत्र में पिछले कुछ माह से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जिसमें पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा से भी ग्राहक आते थे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इस रैकेट में कुछ और लड़कियां भी शामिल रही हैं। पुलिस टीम को पिछले कुछ समय से जिस्मफरोशी की सूचना थी। पुलिस ने जाल बिछाया और एक मुखबिर को दलाल के पास पैसे लेकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दलालों सहित जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त लड़कियों को पकड़ लिया। जिस्मफरोशी मामले के दलाल उत्तराखंड निवासी दंपती बताए जा रहे हैं। जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लड़कियों को नाहन ले जाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि आरोपी दंपती पहले उत्तराखंड में भी ऐसे ही अनैतिक कार्य का रैकेट चलाते थे। पुलिस की कार्रवाई से परेशान रहने वाले आसपड़ोस के लोग भी खुश नजर आ रहे हैं। एसएचओ पांवटा साहिब संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।