फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: brothel busted in Manali Himachal and three arrested

होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, इतने हजार में होता था एक रात का सौदा

Wed, 18 Sep 2019 01:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Sep 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: brothel busted in Manali Himachal and three arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो लकड़ियों को रेस्क्यू किया गया है। दोनों लड़कियां बाहरी राज्यों की हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनाली के साथ सटे अलेऊ के पास एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो  विशेष जांच दल (एसआईयू) और मनाली पुलिस ने मिलकर होटल में ग्राहक बनकर छापा मारा।
विज्ञापन


जवान जैसे ही ग्राहक बनकर होटल के अंदर पहुंचे तो बाहर से पुलिस ने होटल को घेर लिया। पुलिस ने होटल के कमरे से एक महिला दलाल के साथ दो युवकों को दबोचा। लुधियाना और गुजरात की दो लड़कियों को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि देह व्यापार के धंधे में प्रवासी लड़कियों को आठ-आठ हजार रुपये में सौदा हुआ था। 16 हजार रुपये की राशि को मुख्य आरोपी (महिला) से बरामद किया गया है।

देह व्यापार में संलिप्त एक युवक की कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि देह व्यापार के धंधे की मुख्य आरोपी पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है। दोनों युवक हमीरपुर के बड़सर के रहने वाले हैं।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि दोनों लड़कियों को मनाली के कोर्ट में पेश किया गया है। अब उन्हें नारी निकेतन संस्थान मशोबरा भेजा जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मनाली में सेक्स रैकेट का यह तीसरा मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed