{"_id":"69ef4bf8aac42227db0fd832","slug":"shimla-became-the-overall-winner-in-iti-sports-competition-shimla-news-c-19-sml1002-712249-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईटीआई खेलकूद स्पर्धा में \nशिमला बना ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईटीआई खेलकूद स्पर्धा में शिमला बना ओवरऑल विजेता
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में मशोबरा विजेता और जलोग की टीम रही उपविजेता, फोक डांस में मशोबरा विजेता और शिमला उपविजेता
मार्च पास्ट में शिमला प्रथम और रामपुर रहा द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईटीआई चौड़ा मैदान शिमला में आयोजित 14वीं जिला स्तरीय महिला आईटीआई स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में सोमवार को विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें आईटीआई शिमला ओवरऑल विजेता और शिमला की ही ममता को बेस्ट एथलीट चुना गया। समापन समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता के खेल परिणामों में वॉलीबाल में आईटीआई मशोबरा विजेता और जलोग की टीम उपविजेता बनीं। कबड्डी में आईटीआई शिमला विजेता और जुब्बल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में शिमला ने पहला और सुन्नी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में शिमला ने कुमारसैन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में सोलो सॉन्ग में मशोबरा विजेता और शिमला उपविजेता रही। वन एक्ट प्ले और ग्रुप सॉन्ग दोनों में शिमला ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सुन्नी और मशोबरा क्रमशः उपविजेता रहे।
फोक डांस में मशोबरा विजेता और शिमला उपविजेता रहीं। मार्च पास्ट में शिमला प्रथम और रामपुर द्वितीय रहा। हाईजंप में रामपुर की दीक्षा प्रथम, मशोबरा की कृतिका द्वितीय और रामपुर की शायना तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में मशोबरा की कृतिका प्रथम रहीं। लॉन्ग जंप में रामपुर की रोशनी ने बाजी मारी। शॉटपुट में जलोग की मीनाक्षी ने पहला स्थान हासिल किया। ट्रैक इवेंट्स में 100 मीटर में शिमला की ममता, 200 मीटर में सुन्नी की किरण, 400 मीटर में रामपुर की दिव्या और 800 व 1500 मीटर में ममता ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा है। आईटीआई जैसे संस्थानों से निकलने वाली प्रतिभाएं प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। स्किल एजुकेशन को आत्मनिर्भरता की कुंजी बताते हुए कहा कि आधुनिक प्रशिक्षण और कैंपस प्लेसमेंट के जरिये युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए 41 हजार रुपये देने की घोषणा की जबकि बेहतर प्रदर्शन के लिए शिमला आईटीआई को 15 हजार और बेस्ट एथलीट ममता को 5 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई जुब्बल एवं शिमला जिला आईटीआई स्पोर्ट्स कल्चर काउंसिल अध्यक्ष विवेक मेहता, राजकीय आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर, परेड कमांडर पूनम ठाकुर, संजय कुमार, सूरज प्रकाश और विभिन्न आईटीआई की छात्राओं सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।