{"_id":"612a75568ebc3e07583c836f","slug":"shimla-bayaper-mandal-election-soon-shimla-news-sml3819470130","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल चुनाव : 21 कारोबारियों ने पेश की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल चुनाव : 21 कारोबारियों ने पेश की दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और महासचिव ने उतारे अपने पैनल, सियासी घमासान शुरू
क्रॉसर
ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष ने भी लडे़ंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल चुनाव के लिए शहर के 21 कारोबारी नेताओं ने दावेदारी पेश कर दी है। नामांकन भरने के आखिरी दिन शनिवार को चार गुटों के 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे।
सबसे पहले शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह का गुट नामांकन भरने रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचा। इसके थोड़ी ही देर बाद वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का धड़ा भी नामांकन करने पहुंच गया। व्यापार मंडल महासचिव संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले कारोबारी दोपहर चार बजे नामांकन करने के लिए पहुंचे। इसके बाद सभी ट्रांसपोर्ट यूनियन की दावेदारी पर नजरें लगाए हुए थे। लेकिन यूनियन ने अपना पूरा पैनल एकसाथ नहीं उतारा।
यूनियन अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा खुद अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र भरने पहुंचे। इनके बाद कुछ अन्य कारोबारी अलग-अलग पदों पर नामांकन पत्र भरकर चले गए। माना जा रहा है कि यह सभी कारोबारी ट्रांसपोर्ट यूनियन के पैनल में ही शामिल होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर कवि खन्ना ने बताया कि शाम छह बजे तक कुल 21 उम्मीदवारों ने व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन भरे हैं। रविवार को इनकी छंटनी की जाएगी। 31 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव 12 सितंबर को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के पांच दावेदार
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पांच कारोबारी नेताओं ने दावेदारी पेश की है। वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने फिर से अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश की है। व्यापार मंडल के वर्तमान महासचिव संजीव ठाकुर ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। इनके अलावा ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष हरजीत मंगा और मनोनीत पार्षद एवं सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश की है। चार अन्य कारोबारियों ने अलग अलग पदों पर नामांकन भरे हैं। इनमें संजय कुमार ने कोषाध्यक्ष, उमेश कुठियाला ने उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार ने सहसचिव, राकेश तनेजा ने महासचिव पद पर नामांकन भरा है।
यह हैं पैनल
इंद्रजीत गुट का पैनल
अध्यक्ष- इंद्रजीत सिंह
उपाध्यक्ष-धर्मपाल पुरी
महासचिव-नितिन सोहल
सह सचिव-राजकुमार अग्रवाल
कोषाध्यक्ष-जोसेफ सबेस्टियन
कंवलजीत गुट का पैनल
अध्यक्ष- कंवलजीत सिंह
उपाध्यक्ष-कमल बुटेल
महासचिव-अजय सरना
सह सचिव-तरुण राणा
कोषाध्यक्ष-दीपक अग्रवाल
संजीव गुट का पैनल
अध्यक्ष- संजीव ठाकुर
उपाध्यक्ष-आशुतोष अग्रवाल
महासचिव-संदीप सूद
सह सचिव-अभिमन्यु भागड़ा
कोषाध्यक्ष-राज किशोर गुप्ता