Himachal: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, उपमुख्यमंत्री ने 10वीं-12वीं के टॉपरों को किया सम्मानित
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 में 10वीं और 12वीं कक्षा की वर्ष 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मानित करने के उद्देश्य से अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ में किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले 161 टाॅपर सम्मानित किए गए। इनमें दसवीं कक्षा के 77 और बारहवीं कक्षा के 84 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसके अलावा शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के 51 टाॅपर भी सम्मानित किए गए।
समारोह में बताैर मुख्यतिथि पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लंबी लकीर खींच रही हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को डिजिटल दुनिया के लिए भी तैयार होना होगा। सरकारी स्कूलों के सम्मान समारोह में भी माता-पिता दोनों की उपस्थिति का होना जरूरी है। इससे प्रतिभाएं प्रोत्साहित होंगी। उन्होंने मेधावियों का आह्वान किया कि वे आगे बढ़ें, हिमाचल का नाम रोशन करें और हिमाचलियत के लिए भी काम करें।
छात्राओं की ओर से नाटी की शानदार प्रस्तुति
शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों में ज्यादातर बेटियां सम्मानित हुई हैं। जब वह पहली बार विधायक बनें तो अपने निर्वाचन क्षेत्र में किसी बेटी से पूछते थे कि कितना पढ़ी हो तो वह मुंह घुमा लेती थी। 25-30 साल पीछे जाएं तो महिलाएं अंगूठा लगाती थीं। अधिकारी पेंशन देने जाते थे या बैंक के लोग नीला जैसा पैड लेकर जाते थे। अंगूठा लगाने वाले राज्य में 90 प्रतिशत से लेकर 100 फीसदी भी नंबर लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तकनीक के विकास के समय में किस बच्चे की क्या रुचि है, यह मोबाइल फोन से ही मालूम हो जाता है। जिसके पास मोबाइल है, वह एक-एक बच्चा सर्विलांस पर है। अभिभावक बच्चों को समय दें। उनकी बेटी को जब इनाम मिलना था तो वह उस कार्यक्रम में नहीं जा सके।
बिना प्रैक्टिकल के ज्ञान का कोई मतलब नहीं: धर्माणी
समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि बिना प्रैक्टिकल के ज्ञान का कोई मतलब नहीं है। इसलिए नंबरों पर ही फोकस न करें, जो आप पढ़ रहे हैं, उसके प्रैक्टिकल पर भी फोकस करें। कहा कि आजकल के बच्चों को बताने की जरूरत नहीं, क्योंकि इनके पास बेस्ट ट्यूटर गूगल व एआई है।
इस बार 18 फीसदी बजट शिक्षा क्षेत्र के लिए रखा: रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कहा कि शिक्षा से किसी तरह का समझाैता नहीं करते हुए इस बार इस पर 18 फीसदी बजट इस क्षेत्र के लिए रखा है। शिक्षा में अब सरकारी स्कूल के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.