फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Accident News Buses collide at Shimla's Old Bus Stand

Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर बसों में भिड़ंत, एक महिला की हुई मौत, चालक फरार

Fri, 12 Apr 2024 01:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बसें मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को दूसरी एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Shimla Accident News Buses collide at Shimla's Old Bus Stand
Shimla Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में दो एचआरटीसी बसों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और पुरुष घायल हो गया। हादसा सुबह 10 बजे के करीब पेश आया, जब ओल्ड बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी बस को दूसरी एचआरटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक खड़ी बाइक भी चपेट में आई है। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रिपन अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बसें मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को दूसरी एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी की तरफ से कोई भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने नहीं आया न ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहीं मौके पर मौजूद दूसरे टैक्सी चालक ने बताया कि वह हादसे के वक्त गाड़ी में ही बैठे थे, उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed