फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sheila govt primary school without building for one years

स्कूल जहां धूप में लगती है क्लास, बारिश में छुट्टी

Thu, 02 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jun 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Sheila govt primary school without building for one years
राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेईला के बच्चे खुले आसमान तले पढ़ाई करने को मजबूर हैं। - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले के ग्राम पंचायत रुसलाह की राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेईला के बच्चे खुले आसमान तले पढ़ाई करने को मजबूर हैं। धूप में क्लास लगानी पड़ रही है, बारिश हो तो फिर छुट्टी करनी पड़ती है। स्कूल में शानग, शेईला, डकोली, देवीधार, शिलडी, हूड़, रेवटी, कोटी गांव से 60 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन


स्कूल भवन एक साल पहले जल गया है। इसके बाद आज तक भवन नहीं बन पाया है। पढ़ाई के लिए बच्चों के पास छत का कोई विकल्प नहीं है। ग्राम पंचायत रूसलाह की प्रधान निर्मला कलसाईक, एसएमसी प्रधान प्रकाश चौहान, उप प्रधान रोनी चौहान, वार्ड सदस्य उमेश शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश कश्यप सहित अभिभावकों ने कहा कि बरसात और सर्दियों में बच्चों को स्कूल से छुट्टी करवानी पड़ती है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार लोग मिल चूके है। उन्होंने कहा बच्चों के लिए अभी तक नए भवन को बनाने की पहल नहीं हुई है। उन्होंने अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि प्राथमिक पाठशाला शेईला में स्कूल भवन निर्माण के लिए विभाग को निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने विधायक से भी स्कूल भवन निर्माण में पहल की आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed