फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sheel village accident: 4 pyres burnt simultaneously in Chalonthi

शील गांव हादसा : चलौंठी श्मशानघाट में एक साथ जलीं 4 चिताएं, हर आंख हुई नम

Thu, 27 Mar 2025 03:49 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 03:49 PM IST
सार

 दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को शवों का चलौंठी में दाह संस्कार किया गया। श्मशानघाट में एक साथ चार चिताएं जलती देखकर हर किसी की आंख नम थीं। 

विज्ञापन
Sheel village accident: 4 pyres burnt simultaneously in Chalonthi
शील गांव हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोघी-आनंदपुर-मैहली बाईपास में शील गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को शवों का चलौंठी में दाह संस्कार किया गया। श्मशानघाट में एक साथ चार चिताएं जलती देखकर हर किसी की आंख नम थीं। इससे पहले आईजीएमसी में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद चलौंठी श्मशानघाट में चारों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास और प्रगति (15) पुत्री भगवान दास मां-बेटी थीं जबकि मुकुल (10) पुत्र हेतराम निवासी जानकी निवास नवबहार रूपा सूर्यवंशी का भांजा था और उनके पास ही रहकर पढ़ाई करता था। जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्मदेव नेगी निवासी अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के रहने वाले थे जिनकी भी इस सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे कर्मचारी और स्थानीय लोग भी इसे देखकर कांप उठे।

विज्ञापन


खड़ी ढांक होने से पहले तो पुलिस के लिए घटनास्थल पर पहुंचना मुश्किल था वहीं इसके बाद शवों को निकालना चुनौतीपूर्ण कार्य था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी नाले में पलटकर गिरी थी जिस वजह से शवों को निकालने में भी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने झब्बल से किसी तरह गाड़ी को सीधा किया और इसके बाद शवों को निकाला गया। इसको देखते हुए एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) और अग्निशमन कर्मियों की मदद ली गई। सड़क के लिए कोई रास्ता नहीं होने से स्ट्रेचर को रस्सी से बांधकर इसमें शवों को रखकर सड़क तक पहुंचाया गया। इस वजह से आधी रात तक शवों को निकालने का कार्य चलता रहा। गौरतलब है कि मंगलवार रात उस समय हादसा पेश आया जब शोघी की तरफ से वाहन में सवार लोग मैहली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान शील गांव में लालपानी पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फुट नीचे ढांक में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed