{"_id":"631b8ea1c55e7d583b12cb49","slug":"sheb-socity-warnd-mc-shimla-news-sml42117776","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest: सैहब सोसायटी कर्मियों ने दी चेतावनी, मंत्री ने मांग न मानी तो होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Protest: सैहब सोसायटी कर्मियों ने दी चेतावनी, मंत्री ने मांग न मानी तो होगी हड़ताल
Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
सार
सैहब सोसायटी के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। दोपहर 3:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोसायटी के कर्मचारियों ने नारेबाजी की और मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सैहब सोसायटी कर्मियों का प्रदर्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमल शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। दोपहर 3:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोसायटी के कर्मचारियों ने नारेबाजी की और मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
यूनियन का कहना है कि अगले हफ्ते शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ होने वाली बैठक में यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो सभी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। पहले कर्मचारी 10 सितंबर से हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन वीरवार को नगर निगम आयुक्त के साथ हुई बैठक के बाद इस हड़ताल को मंत्री के साथ होने वाली बैठक तक के लिए टाल दिया है। मंत्री के साथ मंगलवार को बैठक बुलाई जा सकती है। कर्मचारी सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन