फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   she fell in love with a boy coming to school on a wheel chair, got married after 10 years

मंडी: व्हील चेयर पर स्कूल आने वाले लड़के से लगाई प्रीत 10 साल बाद विवाह के साथ चढ़ी परवान

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh बलविंद्र सोढ़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
बलविंद्र सोढ़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक प्रेम विवाह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। करीब 10 साल पहले लड़की को 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए व्हील चेयर पर आने वाले साथी छात्र का व्यवहार ऐसा भाया कि उसने मन ही मन उसके साथ विवाह करने की ठान ली। 

विज्ञापन
she fell in love with a boy coming to school on a wheel chair, got married after 10 years
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक प्रेम विवाह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। करीब 10 साल पहले लड़की को 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए व्हील चेयर पर आने वाले साथी छात्र का व्यवहार ऐसा भाया कि उसने मन ही मन उसके साथ विवाह करने की ठान ली। यह प्रेम 10 साल तक चला और सोमवार को विवाह के होते ही परवान चढ़ गया। दूल्हे की दिव्यांगता का लड़की पर कोई असर नहीं था। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सिद्धयाणी में हुए इस विवाह में लड़का चलने से मोहताज है, जबकि दुल्हन पूरी तरह से सामान्य है। दोनों ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग-अलग जगहों पर स्नातक की पढ़ाई पूरी की। व्हील चेयर पर बैठकर लड़के ने सिविल में बीटेक और लड़की ने मंडी कॉलेज से राजनीतिक शास्त्र में एमए की। सिद्धयाणी पंचायत के भावत गांव के पुष्पराज 2010 में लेदा के समीप हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में उनके छोटे भाई सहित करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय वह नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। 

विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उन्हें आइजीएमसी ले जाया गया, जहां उनकी स्पाइन सर्जरी हुई। वर्तमान में भी उनका आइजीएमसी उपचार चल रहा है। पिता नरोत्तम दास जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान (जेएनजीईसी) में आउटसोर्स पर चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, चढ़ी गांव की हिमा देवी के पिता नोता राम लोक निर्माण विभाग में लेबर का काम करते हैं। हिमा ने जब माता-पिता को अपनी पसंद और पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया तो बेटी की पसंद को उन्होंने स्वीकार किया। लड़की के परिजनों ने विवाह खूब धूमधाम से किया। उन्होंने गांव में रिश्तेदारों को निमंत्रण भेज कर विवाह में शिरकत करने का न्योता दिया। इस दौरान किसी को भी यह नहीं बताया गया था कि दूल्हा दिव्यांग है। लेकिन जैसे ही फेरों का समय आया और दूल्हे को बुलाया गया तो उसे बैसाखियों के सहारे आता देख सब हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed