फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shayan Abdul made a website, claims employment to 10 thousand in six months

Shimla News: शायान अब्दुल ने बनाई वेबसाइट, छह महीने में 10 हजार को रोजगार का दावा

Mon, 01 May 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 May 2023 11:06 PM IST
सार

बारहवीं कक्षा के छात्र शायान अब्दुल जीशान कम उम्र में सीईओ बने हैं। शायान ने शयाता नाम की रोजगार वेबसाइट बनाई है। जिसे सोमवार को सेंट थॉमस स्कूल में लॉन्च किया गया। 

विज्ञापन
Shayan Abdul made a website, claims employment to 10 thousand in six months
शायान अब्दुल ने बनाई वेबसाइट - फोटो : संवाद

विस्तार

 शिमला के सेंट थॉमस स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र शायान अब्दुल जीशान कम उम्र में सीईओ बने हैं। शायान ने शयाता नाम की रोजगार वेबसाइट बनाई है। जिसे सोमवार को सेंट थॉमस स्कूल में लॉन्च किया गया। आने वाले छह महीने में इस स्टार्टअप से दस हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक सैमसन मशीह ने शिरकत की। 17 साल के शायान अब्दुल की ओर से चलाए गए शयाता स्टार्टअप को पहला ऑर्डर 1 जून से मिलना शुरू हो जाएगा। शायान ने अपनी कंपनी के 66 फीसदी प्रॉफिट शेयर शयाता फाउंडाइन के नाम कर दिया है। फिलहाल शयाता की ओर से 118 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। शायान ने अपने स्टार्टअप प्रोजेक्ट को हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से सत्यापित करवाया है। 

विज्ञापन


आईआईटी बंगलूरू के वैज्ञानिकों ने भी इसमें अपना अनुमोदन दिया। शयाता भारत सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना में भी पंजीकृत है। इन्हें प्राइवेट इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव भी मिला चुका है, जिसमे इन्हें 2 फीसदी कंपनी की हिस्सेदारी के बदले 32 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शायान लखनऊ के रहने वाले हैं। इनके पिता मोहम्मद अब्दुल जीशान निजी होटल में मैनेजर और माता तब्बसुम गृहिणी हैं। शायान ने बताया कि शयाता शब्द सहायता और टाटा से मिलकर बना है। इसका उद्देश्य भारत में सिलाई उद्योग को डिजिटल बनाना और सिलाई और कपड़े की किस्मों में बहुत अधिक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करना है। इस वेबसाइट को बनाने में उन्हें छह महीने लग गए हैं। स्टार्टअप शयाता का समझौता ज्ञापन मुख्य अतिथि और स्कूल की प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती ने ही साइन किया। सैमसन मशीह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि शायान 17 साल के हैं और सबसे कम उम्र के सीईओ में से एक है। रोजगार वेबसाइट के अलावा शायान अब्दुल ने एक अपना ड्रोन भी बनाया है। जिसे वह एक जून को लॉन्च करेंगे। 
विज्ञापन


शयाता रोजगार वेबसाइट
 यह रोजगार वेबसाइट देश के पारंपरिक कपड़े खरीदने का विकल्प देगी। कंपनी न केवल ग्राहकों को सिलाई की सुविधा देगी बल्कि उन्हें शायता से एथनिक कपड़े और अन्य तरह के कपड़े खरीदने का विकल्प भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed