{"_id":"c27c6cc9256ef9e248dfa97a86167b00","slug":"shastriya-sangeet-sabha-in-gaity-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी में लगेगी शास्त्रीय संगीत की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी में लगेगी शास्त्रीय संगीत की सभा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Oct 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशवाणी की तरफ से 18 अक्तूबर को देश के 24 विभिन्न शहरों में श्रोताओं के समक्ष संगीत सम्मेलन 2014 का आयोजन किया जा रहा है। इन संगीत सभाओं के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों के अलग-अलग घरानों के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
इसी कड़ी में आकाशवाणी शिमला शनिवार को शिमला के गेयटी थियेटर में इस सभा का आयोजन करने जा रहा है। इस संगीत सभा का मुख्य आकर्षण कर्नाटक के शास्त्रीय गायक सोमनाथ मरदुर की मधुर आवाज होगी। सोमनाथ मरदुर ने प्रमुख संगीतज्ञ पंडित बसवराज राजगुरु और पंडित मल्लिकार्जुन मंसूर के संरक्षण में रहकर निपुणता प्राप्त की।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए आकाशवाणी शिमला के कार्यक्रम निष्पादक एवं केंद्र निदेशक हीर चंद नेगी ने कहा कि संगीतप्रेमियों की सुविधा और मांग को देखते हुए आकाशवाणी ने संगीत के दुर्लभ संकलन को सीडी और कैसेट के माध्यम से विक्रय के लिए विशेष सेल काउंटर लगाने का भी निर्णय लिया है। इसमें ग्राहकों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी। संगीत सभा में प्रवेश शुल्क भी रहेगा।
विज्ञापन