फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sharp debate between opposition and the ruling party in himachal assembly

हिमाचल विधानसभा सत्र: सदन में इस मामले पर भिड़े पक्ष-विपक्ष

Thu, 13 Dec 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Dec 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
sharp debate between opposition and the ruling party in himachal assembly

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वीरवार को शीत सत्र के चौथे दिन भी तनातनी जारी रही। चौथे दिन प्रश्नकाल के बाद दोनों पक्षों के बीच कार्यवाही में समय न मिलने, विपक्ष द्वारा सत्तापक्ष के विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने जैसे मुद्दों पर जुबानी जंग इतनी तेज हुई कि विधानसभा की कार्यवाही को 25 मिनट स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


साढ़े बारह बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी के चलते नेता प्रतिपक्ष की नोटिफिकेशन वापस लेने की बात कह दी। हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सफाई देकर मामला शांत करा दिया। कोर्ट में विचाराधीन मसले पर लगे प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सवाल उठाया तो विधानसभा अध्यक्ष ने उस पर चर्चा रोक दी। गया। 

विज्ञापन

आपत्ति जताते ही कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया

sharp debate between opposition and the ruling party in himachal assembly

 प्रश्नकाल खत्म होते ही नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया ने प्वाइंट आफ ऑर्डर मांगा और बुधवार को विपक्ष के आसन के खिलाफ नारेबाजी व गलत व्यवहार पर आपत्ति जताई। राकेश के आपत्ति जताते ही कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सत्तापक्ष के सभी विधायकों ने भी राकेश का साथ देते हुए कांग्रेस विधायकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनने पर उन्होंने साढ़े बारह बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

दोबारा जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ विधायकों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया। मुुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे लग रहा है

कि नेता प्रतिपक्ष का ओहदा देकर उन्होंने एहसान किया है। अगर सरकार इस पद के नाम पर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है तो वह अपना पद वापस ले सकती है। 

घाटे में डूबी सरकार ने खरीदी साढ़े तीन करोड़ की गाड़ियां

sharp debate between opposition and the ruling party in himachal assembly

घाटे में चल रही प्रदेश सरकार ने अपनी ठाठ के लिए पिछले एक साल में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के नए वाहन खरीदे हैं। इसमें शिक्षा बोर्ड में करीब 35 लाख रुपये में फॉर्च्यूनर खरीदी गई है। 

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि पिछले एक साल में 12 नए वाहन खरीदे गए हैं। इसके लिए सरकार ने तीन करोड़ और 47 लाख 99 हजार 712 रुपये खर्च किए हैं।

इसमें सामान्य प्रशासन विभाग 31 लाख 17 हजार 527 रुपये की एक फॉर्च्यूनर, 1,89,90,348 रुपये की छह फॉर्च्यूनर, जिसमें एक की कीमत 31,65,058 रुपये, 35,81,554 रुपये की शिक्षा

बोर्ड की फॉर्च्यूनर 35,81,554, नागरिक आपूर्ति निगम की 21,84,382, बिजली निगम 23,02,233 रुपये की इनोवा क्रिस्टा, बिजली बोर्ड ने 32,60,231 रुपये की फॉर्ड, नगर निगम शिमला ने 13,63,437 रुपये की स्कॉर्पियो खरीदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed