फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement over freedom fighter yashpal

आजादी की लड़ाई में कूदे थे स्वतंत्रता सेनानी यशपाल: शांता

Tue, 03 Dec 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement over freedom fighter yashpal
फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व रणबांकुरों की गौरवमयी शौर्य गाथाओं के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत करवाना अत्यंत जरूरी है ताकि युवाओं में देशभक्ति का जज्बा कायम हो सके। शांता ने धर्मशाला के डीआरडीए सभागार में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि ये बात कही।

विज्ञापन


यशपाल ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर भाग लिया व तमाम सुख सुविधाओं को त्याग कर देश के लिए जेल यात्रा भी की। इसके साथ ही आजादी के बाद कलम के पुरोधा के रूप में अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से समाज को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई। समारोह के प्रथम सत्र की अध्यक्षता यशपाल के पुत्र आनंद यशपाल ने करते हुए कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग स्वतंत्रता सेनानी यशपाल के जीवन पर डाक्यूमेंट्री तैयार करे।
विज्ञापन


विशिष्ठ अथिति विशाल नैहरिया ने भाषा और संस्कृति विभाग के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. कुंवर दिनेश सिंह के काव्य संग्रह का विमोचन भी किया गया। डॉ. राजेंद्र राजन द्वारा यशपाल के जीवन व साहित्य पर लघु फिल्म दिखाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के कब्जे मामले में संज्ञान ले रही सरकार: शांता
हिमाचल के गौरव यशपाल की जमीन पर कब्जा होने के प्रश्न पर शांता ने कहा कि सरकार इस संदर्भ में संज्ञान ले रही है। स्वतंत्रता सेनानी यशपाल के सम्मान को सरकार को बहाल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed