{"_id":"578bacff4f1c1b9432c4b6da","slug":"shanta-kumar-statement-over-drug-smuggling-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नशे के कारोबार पर शांता ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नशे के कारोबार पर शांता ने जताई चिंता
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 18 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने चिंता जताई है। उन्होंने नशे को युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ा संकट बताया। साथ ही कांगड़ा पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए अभियान को सराहनीय करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अपील की कि पूरे प्रदेश में कांगड़ा जिला की तर्ज पर अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
जनता से भी अपील की है कि नशे को लेकर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने चंबा जिला के तीसा में बादल फटने से हुए नुकसान को लेकर प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। शांता ने कहा कि इस बार अधिक वर्षा के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक
विज्ञापन
नुकसान हुआ है। चंबा जिला के तीसा में बादल फटने से बहुत अधिक हानि हुई है। सरकार से अपील की है कि प्रभावित लोगों की हर प्रकार से जल्द सहायता की जाए।
विज्ञापन