फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement on rahul gandhi.

छुट्टी से लौटे राहुल गांधी पर भाजपा ने फिर ली चुटकी

Thu, 30 Apr 2015 04:41 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement on rahul gandhi.

लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे राहुल गांधी पर भाजपा ने फिर चुटकी ली है। किसानों के आंदोलन के मुखिया बनने की कोशिश कर रहे राहुल पर इस बार सांसद शांता कुमार ने बयान दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद शांता कुमार ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली। कहा कि सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं था।

विज्ञापन


राहुल गांधी दो महीने की छुट्टी काटकर वापस अपने वतन लौटे। ऐसे में छुट्टी काटकर आए राहुल गांधी को लांच करने के लिए कांग्रेस ने इसे अच्छा अवसर बना लिया। कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल पर एक सप्ताह में हल निकाल लेगी। लोकसभा में बिल पास हो गया है। आगे ज्वाइंट सेशन बुलाया जा सकता है। बहुमत के चलते इसमें बिल पास हो ही जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसानों को भ्रमित किया

shanta kumar statement on rahul gandhi.

केंद्र सरकार फिर भी विपक्षी दलों के साथ बिल पर सहमति बनाने की कोशिश कर रही है। मुद्दाविहीन विपक्ष किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस की रैलियों में जो किसान आए, उन्हें तो अध्यादेश के बारे में पता ही नहीं था। वे तो फसल खराब होने से परेशान थे।

विपक्ष के सुझाव लेने के बाद केंद्र सरकार ने बिल में नौ संशोधन किए हैं। बावजूद इसके भूमि अधिग्रहण बिल पर बेवजह राजनीति हो रही है। यह बिल किसान के हित में है। काले धन पर कहा कि स्विटजरलैंड के बैंकों में किसी का कोई काला धन नहीं है।

टैक्स हैवन पुकारे जाने वाले अब 69 देश हो गए हैं। काला धन भारत वापस लाने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। केंद्र सरकार का नया कानून आने से काला धन वापस लाना आसान हो जाएगा।

अमित शाह के दौरे ने भावुक कर दिया

shanta kumar statement on rahul gandhi.

शांता ने कहा कि अमित शाह के दौरे ने 63 वर्ष पहले की याद दिलाकर भावुक कर दिया। 63 वर्ष पहले भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए थे।

उस दौरान बैठक में शामिल अधिकतर मेरे साथी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। अब 63 वर्षों पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह धर्मशाला आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें 63 वर्ष पुरानी याद आ गई। उस दौरान बैठक में कश्मीर समस्या पर सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed