फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar statement on Kaul singh thakur decision to chargesheet doctors.

भाजपा सांसद ने की कांग्रेस मंत्री कौल सिंह की तारीफ, फैसले को बताया सही

Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shanta Kumar statement on Kaul singh thakur decision to chargesheet doctors.
सांसद शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में चिकित्सकों को पर्ची पर जेनेरिक दवाइयां लिखने के आदेश पर सांसद शांता कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की सराहना की है। कहा कि पर्ची पर जेनेरिक दवाइयां लिखने से प्रदेश में गरीबों को लाभ होगा।

विज्ञापन


पूर्व में तीन साल पहले केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय वह संसद की वाणिज्य स्थायी समिति के रहे अध्यक्ष के समय भी समिति इसकी सिफारिश कर चुके हैं। भारत में बनी कैंसर की दवाई सात हजार सात सौ रुपये में बिकती है।
विज्ञापन


वहीं विदेशी दवाई दो लाख 80 हजार में बिकती है। उन्होंने कहा कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार का एक वाक्य का नियम करोड़ों गरीबों को सस्ती दवाई देगा। सरकार कानून से यह बाध्यता करे कि चिकित्सक रोगी की पर्ची पर केवल जेनेरिक दवाई ही लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशन के लालच में महंगी दवाइयां लिखते हैं डॉक्टर

Shanta Kumar statement on Kaul singh thakur decision to chargesheet doctors.
कहा कि भारत के स्वदेशी दवाई निर्माता जेनेरिक दवाई बनाने में विश्व में विख्यात हैं।

कहा कि भारत के स्वदेशी दवाई निर्माता जेनेरिक दवाई बनाने में विश्व में विख्यात हैं। इस समय लगभग एक लाख करोड़ रुपये की जेनेरिक दवाइयां भारत से निर्यात होती हैं। उन्होंने दुख जताया कि देश में बहुत से चिकित्सक कमीशन और कई सुविधाओं के लालच में ब्रांडेड दवाइयां लिखते हैं।

कहा कि वह भारत सरकार से आग्रह करेंगे कि केंद्र सरकार एक कानून बनाकर पूरे देश के चिकित्सकों को इस बात की बाध्यता करे कि रोगी की पर्ची पर केवल जेनेरिक दवाई ही लिखी जाए। इससे गरीब को सस्ती दवाई मिलेगी और भारत का दवाई उद्योग कई गुना विकसित होगा। इससे लाखों लोगो को नए रोजगार मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed