फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement on jp nadda.

नड्डा के बारे में ये क्या बोल गए शांता कुमार?

Thu, 06 Nov 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 06 Nov 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement on jp nadda.

लंबे वक्त बाद पालमपुर पहुंचे भाजपा सांसद शांता कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में अच्छा पद पाने पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य जगत प्रसाद नड्डा की खुलकर तारीफ की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में हिमाचल को अच्छा स्थान मिला है। पालमपुर से जारी प्रेस बयान में शांता कुमार ने जेपी नड्डा के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रोफेसर नागेश ठाकुर को भी बधाई दी है।

विज्ञापन


शांता ने कहा कि हिमाचल छोटा सा प्रदेश है, लेकिन पिछले दिनों से सूबे के दो युवा नेताओं जेपी नड्डा और प्रोसेफर नागेश ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ही नहीं बल्कि पार्टी की सर्वोच्च इकाई के संसदीय बोर्ड के सदस्य भी नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के चुनाव समिति सदस्य भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से प्रदेश में इन दो युवा नेताओं का इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पदों पर आसीन होना, हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed