फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar Statement on CM Virbhadra Singh.

'जमानत पर चल रहे वीरभद्र सिंह देख रहे फिर सीएम बनने के सपने'

Fri, 23 Jun 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/भवारना(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/भवारना(कांगड़ा) Updated Fri, 23 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Shanta Kumar Statement on CM Virbhadra Singh.

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जमानत पर चल रहे हैं और फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा असल में प्रदेश सरकार ही जमानत पर चल रही है।

विज्ञापन


वीरभद्र यदि यह सोच रहे हैं कि वे सातवीं मर्तबा मुख्यमंत्री बन सकेंगे तो इसका जवाब जनता उन्हें बखूबी देगी। शांता कुमार सुलह विस के मनसिंबल में भाजपा की परिवर्तन रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस सिर्फ यह देखेगी की आखिर कौन सी सीट उसके पास बची है। केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आए दिन भ्रष्टाचारी का चेहरा और घोटाला सामने आते था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अब केंद्र में बनी पीएम नरेंद्र मोदी की तीन साल की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सका है। उन्होंने कहा की भाजपा ने 1977 में परिवर्तन का बिगुल बजाया गया था। अब पूरे देश और प्रदेश में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है।

पहले भाजपा को पूरे देश में समर्थन मिला था। उसके बाद प्रदेशों में भी मिला और अब हिमाचल की बारी है। उन्होंने कहा कि मैने अपना राजनीतिक जीवन सुलह से शुरू किया था और राष्ट्र संघ तक पहुंचने का मौका मिला। केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भाजपा सत्तासीन होती है तो उसका प्रदेश को लाभ होगा।

रिकार्ड सीटों पर जीतकर नया इतिहास बनाएगी पार्टी : भाजपा

Shanta Kumar Statement on CM Virbhadra Singh.

शिमला नगर निगम पर कब्जा जमाने के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को घेरना शुरू कर दिया है। वीरवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह, रविंद्र सिंह रवि व सरवीण चौधरी ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि नगर निगम के चुनावों का परिणाम का असर निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा।

अब जब सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नगर निगम शिमला में कांग्रेस की हार को टाल नहीं पाए तो वह भाजपा पर गलत आरोप लगा रहे हैं। साथ ही शिमला की जनता के जनादेश का भी अपमान कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में लोकसभा चुनाव, 

भोरंज उपचुनाव और अब शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार से यह स्पष्ट हो गया है कि अब प्रदेश की जनता परिवर्तन की राह पर है। कहा कि भाजपा इस बार विधानसभा चुनावों में एक नया इतिहास बनाने वाली है। भाजपा इस बार न केवल 50 प्लस के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी बल्कि रिकॉर्ड सीटों पर विजयी होकर एक नया इतिहास बनाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed