फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar Statement on CM Candidate in BJP.

भाजपा में सीएम पद की दावेदारी पर आया शांता का बड़ा बयान

Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shanta Kumar Statement on CM Candidate in BJP.

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा करना या न करना इसका फैसला हाईकमान करेगा। जिस भी नाम पर मुहर लगाई जाएगी, वह स्वीकार होगा।

विज्ञापन


धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान शांता ने कहा कि मैं पहले कभी भी सीएम बनने की दौड़ में शामिल नहीं रहा। अब भी इस रेस में कहीं नहीं हूं। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर गंभीर मामले चल रहे हैं। ऐसे में कभी भी कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


अगर हिमाचल में समय से पूर्व चुनाव होते हैं तो उसके लिए भाजपा तैयार है। पठानकोट से लेह तक ब्राडग्रेज नई रेललाइन धर्मशाला से होकर गुजरेगी। इसका निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यटन को ध्यान में रखते किया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेललाइन का निर्माण डिफेंस करेगी, जिससे आर्मी एरिया को रेल सुविधा से जोड़ा जा सके। मौजूदा पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज ट्रैक को नहीं बदला जाएगा। इसे हेरिटेज बनाया जाएगा।

शांता ने कहा सीएम के बयान सुनकर होता है दुख

Shanta Kumar Statement on CM Candidate in BJP.

शांता ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को फ्लाप बताने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान को सुनकर दुख होता है। कांग्रेस ने तो राजनीति का स्तर ही गिरा दिया है। मोदी ने मंडी रैली में एक नहीं कई सौगातें दीं। सॉफ्ट ड्रिंक्स में 5 प्रतिशत फ्रूट जूस मिलाने की घोषणा किसने की, क्या यह कांग्रेस को नहीं दिखता।

मोदी की इस घोषणा से सूबे ही नहीं, पूरे देश के बागवानों को लाभ मिलेगा। सॉफ्ट ड्रिंक्स में फ्रूट जूस मिलाने की मांग 38 वर्ष बाद पूरी हुई है। यह मांग वर्ष 1978 में तत्कालीन बागवानी मंत्री दौलतराम चौहान से उठाई थी। सॉफ्ट ड्रिंक्स में 5 फीसदी जूस मिलाना अनिवार्य करने के चलते अब कंपनियां सीधे बागवानों के दरबार पहुंचेंगी।

तीन बिजली परियोजनाएं शुरू होने से अब हिमाचल को मिलने वाली रायल्टी राशि में 200 करोड़ का और इजाफा होगा। वहीं, 61 नेशनल हाईवे और फोरलेन की हिमाचल को सौगात भी क्या कांग्रेस को नहीं दिखती। मोदी सरकार ने न केवल लेह-लद्दाख तक रेल लाइन बिछाने की घोषणा की है, बल्कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे ट्रैक को लेकर भी घोषणाएं की हैं। यह सब मोदी सरकार ही तो कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed