{"_id":"6378fb45395b85108070c3a4","slug":"shanta-kumar-said-rahul-should-apologize-for-his-statement-on-veer-savarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: शांता कुमार बोले- वीर सावरकर पर दिए बयान पर माफी मांगें राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: शांता कुमार बोले- वीर सावरकर पर दिए बयान पर माफी मांगें राहुल गांधी
Sat, 19 Nov 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:22 PM IST
सार
शांता ने कहा कि भारत के महान क्रांतिकारी देश भक्त वीर सावरकर के संबंध में आपत्तिजनक बयान देकर राहुल गांधी ने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों का अपमान किया है। कांग्रेस में समझदार नेता उन्हें सलाह दें और वह पूरे देश से क्षमा याचना करें।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने क्रांतिकारी देशभक्त वीर सावरकर पर राहुल गांधी की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान को स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों का अपमान बताया है। उन्होंने समझदार कांग्रेस नेताओं से राहुल गांधी को सलाह देने की बात कही है। साथ ही कहा कि राहुल गांधी देश से क्षमा मांगें। शांता ने कहा कि भारत के महान क्रांतिकारी देश भक्त वीर सावरकर के संबंध में आपत्तिजनक बयान देकर राहुल गांधी ने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों का अपमान किया है। कांग्रेस में समझदार नेता उन्हें सलाह दें और वह पूरे देश से क्षमा याचना करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जीवन के 27 साल जेल में बिताने वाले वीर सावरकर ने उसमें से भी 11 साल काला पानी की जेल में बिताए थे। उन्हें जब अंडेमान ले जाया जा रहा था तो समुद्री जहाज के बाथरूम के नीचे से जैसे तैसे समुद्र में छलांग लगा दी । 17 किलोमीटर तैरकर जब वह किनारे पहुंचे तो फ्रांस की धरती थी। फ्रांस की सरकार ने उन्हें पकड़कर अंग्रेजों को सौंप दिया था। यह विश्व के इतिहास का एकमात्र उदाहरण है कि कोई देश भक्त इस प्रकार समुद्र में तैरकर बाहर निकला हो। कहा कि उन्होंने क्रांतिकारी इतिहास का गहरा अध्ययन किया है और उस पर एक पुस्तक भी लिखी है। अपनी पुस्तक की भूमिका लेने के लिए वह वीर सावरकर को मुंबई में मिले थे।
विज्ञापन