फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar praised CM Sukhu for relief work gave a cheque of Rs one lakh to CM Relief Fund

Shanta Kumar: राहत कार्यों को लेकर शांता ने थपथपाई सुक्खू की पीठ, सीएम राहत कोष में दिया एक लाख का चेक

Mon, 05 Aug 2024 10:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:13 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सीएम राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेजा है। साथ ही उन्होंने आपदा में सुक्खू सरकार की ओर से किए जा रहे सभी प्रयासों के लिए बधाई भी दी है।
 

विज्ञापन
Shanta Kumar praised CM Sukhu for relief work gave a cheque of Rs one lakh to CM Relief Fund
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में भारी बारिश से जिला शिमला और मंडी के कुछ इलाकों में आई आपदा के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेजा है। साथ ही उन्होंने आपदा में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे सभी प्रयासों के लिए बधाई भी दी है।

विज्ञापन


शांता ने कहा कि प्रदेश में फिर से भारी आपदा आई है। इससे कई इलाकों में जानमाल की बहुत हानि हुई है। कई लोग मलबे में अपनों को तलाश रहे हैं। यह दिल दहलाने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को बसाने का काम एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह भी आपदा के इस समय सभी आर्थिक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में सब प्रकार का पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री को बधाई भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed